कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि से संबंधित जानकारियाँ, कृषि मे आए नवीनतम तकनीक, कृषि मशीनरी और उपकरण, एकीकृत कृषि प्रणाली, मिट्टी परीक्षण, किसान मेला, किसान चौपाल, कृषि प्रदर्शनी, सिंचाई प्रणाली, फसलों से संबंधित जानकारियाँ, फसलों मे लगने वाले रोगों एवं कीटों से संबंधित जानकारियाँ के साथ-साथ समय-समय पर किसानों के लिए प्रशिक्षण (Training) कार्यक्रम भी आयोजित करती हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा समय-समय पर गाँव मे जाकर किसान चौपाल का आयोजन किया जाता है जिसमे किसानों को खेती से जुङी जानकारियाँ दी जाती है और किसानों को खेती करने मे कौन सी समस्या आ रही हैं इन सभी बातों पर कृषि वैज्ञानिको एवं कृषि विशेषज्ञ के द्वारा चर्चा कर इन समस्याओं का हल निकाला जाता हैं।
Click here