Thursday, April 25, 2024

कंबाइन हार्वेस्टर यंत्र से करें लागत एवं समय की बचत, जानियें इसकी विशेषता एवं लाभ। Combine Harvester in hindi

फसलों की कटाई करना काफी मेहनत भरा कार्य है इस कार्य को करने मे किसानों को कई दिन लग जाते हैं। अगर फसलों की कटाई सही समय पर नहीं किया जाए तो इसका प्रभाव पैदावार पर भी पङता हैं। ऐसे मे किसानों को धूप हो या सर्दी अगर फसल तैयार हो तो फसलों की कटाई करनी पङती है जिससे किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पङता है। मजदूर के न मिलने से भी किसानों को फसल की कटाई करने मे कई तरह के परेशानियों का सामना करना पङता हैं। मजदूर न मिलने की सबसे बङी वजह यह भी है कि खेती मे श्रमिकों को पूरे साल भर काम नहीं मिलता है जिसके कारण श्रमिक शहरों मे जाकर काम करते हैं।

कृषि के क्षेत्र मे भी कई तरह के आधुनीक यंत्रों का अविस्कार हुआ है जिसकी मदद से किसान फसल की बुआई से लेकर कटाई तक का कार्य कर सकते हैं। खेती मे इन यंत्रों के इस्तेमाल से किसानों की समय की बचत तो होती ही है साथ ही लागत मे भी कमी आती हैं। आज के इस लेख मे एक ऐसे ही कृषि यंत्र के बारे मे बात करने वाले है जो फसलों की कटाई के साथ-साथ थ्रैशिंग (गहाई) तथा दानों की सफाई का कार्य एक ही साथ करता हैं। जिसे हमलोग कंबाइन हार्वेस्टर (Combine Harvester) के नाम से जानते हैं।

कंबाइन हार्वेस्टर फसल की कटाई के साथ-साथ कई और कार्य जैसे कि फसलों की थ्रैशिंग का कार्य, फसलों से प्राप्त दानों की सफाई आदि का कार्य फसल की कटाई करने के दौरान ही करती रहती हैं। जिससे किसानों को एक ही बार मे साफ सुथरा आनाज प्राप्त होता हैं। वहीं बात करे जब किसान फसलों की कटाई पारंपरिक तरीकों से करते हैं तो किसानों को सिर्फ फसलों की कटाई करने मे ही कई दिन लग जाते हैं उसके बाद किसान कटी हुई फसलों को इकट्ठा कर थ्रैशिंग का कार्य करते है तब जाकर आनाज प्राप्त होता हैं। पारंपरिक तरीकों से कटाई करने मे किसानों को ज्यादा समय तो लगता ही है साथ ही किसानों को ज्यादा मेहनत भी करना पङता हैं।

Combine harvester
Combine harvester

आइये अब जानते हैं कि कंबाइन हार्वेस्टर क्या है तथा इससे किसानों को क्या फायदा है साथ ही कंबाइन हार्वेस्टर से जुङी अन्य जानकारी के बारे मे भी आज के इस लेख मे जानने वाले हैं। 

क्या है कंबाइन हार्वेस्टर  (Combine Harvester kya hai in hindi)

यह एक बहुमुखी कृषि यंत्र है यह एक साथ एकही समय मे फसल की कटाई से लेकर थ्रैशिंग दानों की सफाई आदि का कार्य करता हैं। इस यंत्र का उपयोग खेत मे ही फसल की कटनी, थ्रैशिंग, दानों की सफाई एवं अन्न भंडारण हेतु किया जाता हैं। इसमे कटीग यूनिट, थ्रैशिंग यूनिट, क्लीनींग यूनिट एवं कलेक्टिंग यूनिट आदि लगे होते है।

कटीग यूनिट का कार्य हैं फसलों की कटाई कर थ्रैशिंग यूनिट मे भेजना। इसका दांतदार पट्टी फसल को काटती हैं। थ्रैशिंग यूनिट का कार्य हैं फसलों से दाना एवं भूसा को अलग-अलग करना। साथ ही इसमे लगे छलनी से अनाज साफ हो जाता है इसमें एक स्टोन ट्रैप यूनिट भी लगी होती है, जो कि फसल के साथ आए हुए कंकड़, मिट्टी आदि को अलग कर देता है जिससे किसानों को साफ आनज प्राप्त होता हैं।

कैसे करता हैं काम (how does it work)

कंबाइन हार्वेस्टर (Combine Harvester) के आगे मे कटिंग यूनिट लगे होते हैं कटिंग यूनिट मे कटर बार होते हैं इस कटर बार मे ब्लेड लगे होते हैं जो फसलों को काटने का कार्य करता हैं। फिर कट्टे हुए फसलों को इसमे लगे रील (Reel) की मदद से औगर (Auger) से होते हुए कन्वेयर बेल्ट की मदद से थ्रैशिंग यूनिट मे ले जाया जाता हैं। और वहीं पर कटे हुए फसलों का थ्रैशिंग होता है। थ्रैशिंग यूनिट मे रगङन की क्रिया के फलस्वरूप फसलों की थ्रैशिंग हो जाती हैं उसके बाद अनाज सेपरेटिंग एवं क्लीनींग यूनिट होते हुए स्ट्रा रेक मे पहुँचती हैं यहाँ तक आते-आते अनाज से भूसा अलग हो जाता हैं। साफ अनाज पाइप की सहायता से अनाज भंडारण यूनिट मे जमा होते रहता हैं। जब भंडारण यूनिट अनाज से भर जाता है तो इस स्थिति मे अनाज को बैगिंग कर संग्रहीत कर लेते हैं।

कम्बाईन हार्वेस्टर के प्रकार (Types of Combine Harvesters)

कम्बाईन हार्वेस्टर मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं।

  1. ट्रैक्टर चालित कम्बाईन हार्वेस्टर (Tractor Driven Combine Harvester)
  2. स्वचालित कम्बाईन हार्वेस्टर (Automatic Combine Harvester)

ट्रैक्टर चालित कम्बाईन हार्वेस्टर (Tractor Driven Combine Harvester)

ट्रैक्टर चालित कम्बाईन हार्वेस्टर को ट्रैक्टर की मदद से चलाया जाता हैं ट्रैक्टर मे लगे पी.टी.ओ. आदि की मदद से इस तरह के हार्वेस्टर को चलाया जाता है।

Tractor Driven Combine Harvester
Tractor Driven Combine Harvester
स्वचालित कम्बाईन हार्वेस्टर (Automatic Combine Harvester)

स्वचालित कम्बाईन हार्वेस्टर मे खुद का इंजन होता है जिसकी सहायता से मशीन अपनी इंजन एवं हार्वेस्टर मे लगे अन्य पार्ट्स को चलाते हुए फसलों की कटाई के साथ-साथ एकही समय मे थ्रैशिंग एवं दानों की सफाई आदि का कार्य करता हैं।

Agriculture in hindi

कम्बाईन हार्वेस्टर से लाभ (Combine Harvester se labh)
  • इससे बहुत कम समय मे फसलों की कटाई की जा सकती हैं।
  • इससे फसलों की कटाई करने पर मजदूरों की समस्या दूर होती हैं साथ ही यह यंत्र कम समय मे ज्यादा क्षेत्र की कटाई कर सकता हैं। 
  • कम्बाईन हार्वेस्टर से फसलों की कटाई करने पर एकही समय मे कटाई, गहाई एवं अनाजों की सफाई एकही साथ हो जाता हैं।
  • इस मशीन के उपयोग करने से किसान प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से भी बच सकते है इससे समय रहते फसलों की कटाई कर सकते है।
  • कंबाइन हार्वेस्टर के साथ फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र का उपयोग करके किसान फसलों के अवशेष का प्रबंधन भी कर सकते हैं। जिससे किसानों के फसलों के अवशेषों का नुकसान नहीं होता हैं।
  • कंबाइन हार्वेस्टर को किराये पर चलाकर अच्छी कमाई भी की जा सकती है। 
कम्बाईन हार्वेस्टर की कीमत (Combine harvester price)

कम्बाईन हार्वेस्टर की कीमत की शुरुआत करीब 10 लाख रुपये से हो जाती हैं और यह 25-35 लाख की कीमत तक की होती हैं। कीमत कंपनी, तकनीक, परफॉरमेंस और गुणवत्ता पर निर्भर करती है। कम्बाईन हार्वेस्टर कई बङी कंपनियों से लेकर छोटी कंपनियाँ बनाती हैं।

कम्बाईन हार्वेस्टर पर सब्सिडी (Subsidy on Combine Harvester)
अलग-अलग राज्यों में समय-समय पर कंबाइन हार्वेस्टर पर सरकार सब्सिडी देती है. सब्सिडी की दर राज्य सरकारों की अलग-अलग होती है। सामान्यतः इसपर 40 से 50 प्रतिशत तक का सब्सिडी दिया जाता हैं। किसान सब्सिडी की और अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के आधिकारियों से भी संपर्क कर सकते है या कृषि विभाग की पोर्टल पर सब्सिडी की जानकारी चेक कर सकते हैं।
कौन-कौन सी फसलों की करता हैं कटाई (Which crops are harvested)

कंबाइन हार्वेस्टर धान, मक्का, गेहूं, सूरजमुखी, दालें, जौ, सरसों, राई और सोयाबीन आदि फसलों की कटाई करता हैं। कई ऐसे भी कंबाइन हार्वेस्टर है जो सिर्फ धान एवं गेहूँ की कटाई का कार्य करता हैं।

होती हैं अच्छी कमाई (good income)
कंबाइन हार्वेस्टर को किराये पर चलाकर अच्छी कमाई की जा सकती है क्योंकि सभी किसान कंबाइन हार्वेस्टर को नहीं खरीद सकते हैं ऐसा इसलिए भी है कि इसका कीमत छोटे किसानों के लिए काफी ज्यादा है जिससे छोटे किसान कंबाइन हार्वेस्टर को नहीं खरीद पाते हैं। छोटे किसान कंबाइन हार्वेस्टर को किराये पर लाकर फसलों की कटाई का कार्य करते हैं। जिससे जो किसान कंबाइन हार्वेस्टर को किराये पर देते हैं वो किसान इससे अच्छे पैसे कमाते हैं। यह मशीन बहुत ही कम समय मे फसलों की कटाई कर देता है जिससे बङे क्षेत्र मे एक ही दिन मे कटाई की जा सकती हैं तो इस हिसाब से प्रतिदिन इससे अच्छी कमाई होती हैं। कंबाइन हार्वेस्टर एक घंटे में करीब 3 से 4 एकड़ क्षेत्र में फसलों की कटाई कर सकता हैं।
होती हैं समय की बचत (are time saving)

कंबाइन हार्वेस्टर से फसलों की कटाई करने पर किसानों की समय की बचत होती हैं जिससे किसानों को अगली फसल समय पर लगाने मे मदद मिलती हैं। समय पर फसल की बुआई हो जाने से पैदावार भी अच्छा होता हैं एवं फसलों मे रोगों का प्रकोप भी कम होता हैं। यह कृषि यंत्र एक घंटे में करीब 3 से 4 एकड़ क्षेत्र की फसलों की कटाई कर सकता हैं। वहीं जब किसान पारंपरिक तरीकों से फसलों की कटाई करते तो उसमे कई दिन लग जाते है और किसानों को काफी मेहनत भी करना पङता हैं फसल की कटाई देर से होने पर प्राकृतिक आपदाओं से फसल के नुकसान होने का खतरा भी बना रहता हैं।

farming in hindi

कंबाइन हार्वेस्टर से संबंधित पूछे गए प्रश्न (FAQs)
Q. कंबाइन हार्वेस्टर क्या कार्य करता है?
कंबाइन हार्वेस्टर फसलों की कटाई से लेकर थ्रैशिंग दानों की सफाई आदि का कार्य करता हैं। इस यंत्र का उपयोग खेत मे ही फसल की कटनी, थ्रैशिंग, दानों की सफाई एवं अन्न भंडारण हेतु किया जाता हैं। 
Q. कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत क्या है?
कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत कंपनी, तकनीक, परफॉरमेंस और गुणवत्ता पर निर्भर करती है। कंबाइन हार्वेस्टर मे भी कई तरह से मॉडेल आते है मिनी कंबाइन हार्वेस्टर भी बाजार मे उपलब्ध है जिसका कीमत कम होता हैं। वैसे कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत की शुरुआत करीब 10 लाख रुपये से हो जाती हैं और यह 25-35 लाख की कीमत तक की होती हैं। 
Q. हार्वेस्टर कैसे खरीदें?
हार्वेस्टर कई कंपनियाँ बनाती है इसे खरीदने के लिए अपने क्षेत्र की विक्रेता (dealer) से संपर्क कर सकते हैं।
Q. हार्वेस्टर पर सब्सिडी कितनी है?
अलग-अलग राज्यों में समय-समय पर कंबाइन हार्वेस्टर पर सरकार सब्सिडी देती है. सब्सिडी की दर राज्य सरकारों की अलग-अलग होती है। सामान्यतः इसपर 40 से 50 प्रतिशत तक का सब्सिडी दिया जाता हैं।
Q. कंबाइन हार्वेस्टर से पैसे कमायें जा सकते हैं?
कंबाइन हार्वेस्टर को किराये पर चलाकर अच्छे पैसे कमाए जा सकते है कई किसान ऐसे है जो अभी के समय मे कंबाइन हार्वेस्टर को किराये पर चलाकर अच्छे पैसे कमा रहे हैं ।

तो मुझे आशा है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया है तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। और उन तक भी कंबाइन हार्वेस्टर (Combine Harvester) के बारे मे जानकारी पहुँचाए।

यह भी पढे..

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Baigan ki Kheti : बैंगन की खेती करके कमाए अच्छे मुनाफे – Brinjal farming in hindi

सब्जी वाली फसलों मे बैंगन की फसल एक प्रमुख्य फसल के रूप मे जाना जाता है इसकी खेती देश के सभी भागों मे की...

Lauki ki kheti : लौकी की खेती कैसें करें, साथ ही जाने लौकी की खेती से जुङी महत्वपूर्ण बातें। Bottle Gourd Farming in hindi

कद्दूवर्गीय सब्जियों मे लौकी का प्रमुख्य स्थान है, लौकी (Bottle Gourd) को घीया (Ghiya) के नाम से भी जाना जाता है। हमारे देश भारत...

Bhindi ke kism : जानिए, भिंडी के उन्नत किस्मों एवं इसकी विशेषताएं और पैदावार के बारे मे। Lady Finger Varieties/Okra Varieties

भिंडी जिसे ओकरा या लेडीज फिंगर के भी नाम से जानते हैं भिंडी लोकप्रिये सब्जियों (okara vegetable) मे से एक हैं भिंडी गर्मी तथा...

Drip Sinchai : ड्रिप सिंचाई क्या हैं, जानिए किसानों को क्यों अपनाना चाहिए ड्रिप सिंचाई। Drip irrigation in hindi

कृषि के कार्यों मे सिचाई का काफी महत्व है अच्छी फसल उत्पादन के लिए समय-समय पर फसलों की सिचाई की आवश्यकता होती है। फसलों...

जानें, फलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में साथ ही जाने इनके वैज्ञानिक नाम – Fruits name in hindi

फल (Fruit) एवं सब्जियां मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त मात्रा मे पोषक तत्व उपलब्ध कराती हैं इसलिए डॉक्टर के द्वारा भी सलाह दिया...

[Syllabus] Agriculture Field Officer क्या है, कैसे बने ! पूरी जानकारी [ हिन्दी ] afo syllabus in hindi

एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर क्या है (Agriculture Field Officer Kya hai in hindi) एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर की भर्ती प्रति वर्ष इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (I.B.P.S)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

  • Connect with us
error: Content is protected !! Do\'nt Copy !!