जानें, बैंगन की खेती करके कैसें कमाए अच्छे मुनाफे 

सब्जी वाली फसलों मे बैंगन की फसल एक प्रमुख्य फसल के रूप मे जाना जाता है इसकी खेती देश के सभी भागों मे की जाती है. बैंगन की खेती प्राचीन समय से ही हमारे यहाँ होते आ रहा है। 

खेती हमारे देश के सभी राज्यों मे की जाती है इसकी खेती खरीफ, रबी, गरमा तीनों मौसम मे की जा सकती है बैंगन का सेवन मानव स्वस्थ्य के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है इसके सेवन से उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, रक्त की कमी एवं मधुमेह के रोगियों के लिए भी बैंगन का सेवन करना लाभदायक होता है।

बैंगन की फसल अन्य सब्जी वाली फसलों के मुकाबले ज्यादा सख्त होती है. इसकी सख्त फसल होने के कारण इसे शुष्क और कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी उगाया जा सकता हैं बैंगन विटामिन और खनिजों का अच्छा स्त्रोत है इसकी खेती पूरे साल भर की जा सकती है

गर्मियों के मौसम मे अन्य सब्जियां कम मात्रा में उपलब्ध होने के कारण इसकी मांग अधिक हो जाती है जिससे की इसकी खेती करने वाले किसान इससे अच्छे मुनाफे कमा पाते है।

बैंगन के उत्पादन मे हमारे देश भारत का स्थान विश्व में चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक पैदावार वाला देश है भारत में बैंगन उगाने वाले मुख्य राज्य पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा, गुजरात, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महांराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और हरियाणा हैं।

Yellow Browser

बैंगन कि खेती के लिए अच्छे जल निकास वाली उपजाऊ दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है. वैसे इसे अलग-अलग तरह की मिट्टी में उगाया जा सकता है बैंगन कि फसल से अच्छी पैदावार लेने के लिए भूमि मे भुरभुरापन एवं जल की अच्छी निकाशी होना चाहिए।

Brinjal Varieties

पूसा परपल लॉन्ग (Pusa Purpal Long)  पूसा परपल राउंड (Pusa Purpal Round) पूसा परपल क्लस्टर (Pusa Purpal Cluster) पूसा क्रांति (Pusa Kranti)  पूसा भैरव (Pusa Bhairav)  पूसा अनुपम (Pusa Anupam)  पूसा उत्तम (Pusa Uttam)  पूसा उपकार (Pusa Upkar)

Brinjal Varieties

पूसा अंकुर (Pusa Ankur) पूसा बिंदु (Pusa Bindu) पूसा श्यामला (Pusa Shyamala) अर्का शिरीष (Arka Shirish) अर्का केशव (Arka Keshav) अर्का निधि (Arka Nidhi) अर्का कुसुमाकर (Arka Kusumkar) अर्का शील (Arka Sheel) पंत सम्राट (Pant Samrat) पंत ऋतुराज (Pant Rituraj) हिसार जमुनी (Hisar Jamuni)

Brinjal Varieties

हिसार प्रगति (Hisar Pragati) हिसार श्यामल (Hisar Shyamal) काशी संदेश (Kashi Sandesh) काशी तारु (Kashi Taru) काशी प्रकाश (Kashi Prakash) काशी कोमल (Kashi Komal) MDU-1 KKM-1 PKM-1 Annamalai (अन्नामलाई) फुले कृष्णा (Phule Krishna) फुले हरित (Phule Harit) फुले अर्जुन (Phule Arjun)

Brinjal Hybrid Varieties

पूसा हाईब्रिड -5 (Pusa Hybrid-5) पूसा अनमोल (Pusa Anmol) पंत बृंजल हाइब्रिड-1 (Pant Brinjal Hybrid-1) पूसा हाईब्रिड-6 (Pusa Hybrid-6) पूसा हाईब्रिड- 9 (Pusa Hybrid-9) अर्का नवनीत (Arka Navneeth) अर्का आनंद (Arka Anand) अर्का नीलकंठ (Arka Neelkanth)

बैंगन की खेती एवं बैंगन के किस्मों के बारे मे विशेष जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें। 

Medium Brush Stroke