जानिए, चना के कुछ किस्मों के बारे मे। 

Off-white Section Separator

पूसा 362 ➢ चना की इस किस्म की औसत उपज 25 से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की हैं एवं यह किस्म उत्तर भारत के लिए उपयुक्त हैं। इस किस्म के दाने मोटे होते हैं एवं यह किस्म सूखा के प्रति सहनशील हैं। यह चना की किस्म जंङ रोग एवं सूत्रकृमि के लिए मध्यम प्रतिरोधी हैं। इस किस्म की पकने की अवधि 140 से 150 दिनों की हैं।

पूसा 391 ➢ चना की इस किस्म की औसत उपज 20 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की हैं एवं यह किस्म मध्य भारत के लिए उपयुक्त हैं। इस किस्म के दाने मोटे होते हैं एवं यह किस्म असिंचित क्षेत्रों मे समय पर बुआई के लिए उपयुक्त हैं।

पूसा 372 ➢ चना की इस किस्म की औसत उपज 18 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की हैं एवं यह किस्म सम्पूर्ण भारत के लिए उपयुक्त हैं। यह किस्म जङ रोग के लिए मध्यम प्रतिरोधी हैं एवं यह पछेती बुआई के लिए उपयुक्त हैं।

Yellow Browser

पूसा 256 ➢ यह सिंचित एवं असिंचित क्षेत्रों मे समय पर और पछेती बुआई के लिए यह किस्म उपयुक्त हैं। चना की इस किस्म की औसत उपज 22 से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की हैं एवं यह किस्म सम्पूर्ण भारत के लिए उपयुक्त हैं। इस किस्म के दाने मोटे एवं अच्छी गुणवत्ता वाली होती हैं।

Off-white Section Separator

जी.एन.जी 1292 ➢ इसकी फसल की पकने की अवधि 140 से 150 दिन की है। चना की इस किस्म की औसत उपज 24 से 26 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की हैं एवं यह किस्म विल्ट, जङ गलन एवं झुलसा रोग के प्रति सहनशील हैं। इसके दाने मोटे होते हैं।

Off-white Section Separator

आर.एस.जी 888 ➢ इसकी फसल की पकने की अवधि 130 से 135 दिन की है। चना की इस किस्म की औसत उपज 20 से 35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की हैं एवं यह किस्म जंङ रोग एवं सूत्रकृमि रोधी हैं।

आर.एस.जी 44 ➢ फसल की पकने की अवधि 145 से 150 दिन की है। चना की इस किस्म की औसत उपज 20 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की हैं एवं यह किस्म सिंचित एवं असिंचित क्षेत्रों के लिए उपयुक्त हैं। इसका दाना पीला होता हैं एवं यह किस्म उखटा रोग से कम प्रभावित हैं।

पूसा 1053 ➢ चना की इस किस्म की औसत उपज 25 से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की हैं एवं यह किस्म उत्तर भारत के लिए उपयुक्त हैं। यह अत्यंत मोटे दाने वाली चने की किस्म हैं यह किस्म छोले बनाने के लिए उपयुक्त हैं साथ ही यह जङ गलन एवं उकठा रोग के लिए मध्यम प्रतिरोधी हैं।

पूसा 1003 ➢ यह मोटे दानों वाली चने की किस्म हैं चना की इस किस्म की औसत उपज 15 से 23 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की हैं एवं यह किस्म पूर्वी भारत के लिए उपयुक्त हैं। यह किस्म छोले बनाने के लिए उपयुक्त हैं। साथ ही यह जङ गलन एवं उकठा रोग के प्रति मध्यम प्रतिरोधी हैं।

चना के किस्मों के बारे मे और विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।  

Tooltip