काबुली चना के किस्म

चना की कई ऐसी किस्में है जिनकी अलग-अलग पैदावार और विशेषता होती है। चना की उन्नत किस्मों का चुनाव क्षेत्रीय अनुकूलता और बीजाई के समय को ध्यान में रखकर किसानों को करना चाहिए

पूसा 5023 (Pusa 5023) पूसा शक्तिमान पन्त काबुली चना 2 (Pant Kabuli Chana 2) पूसा 2024 (Pusa 2024) पन्त काबुली चना 1 (Pant Kabuli Chana 1) पूसा शुभ्रा (pusa shubhra) बी.जी.डी. 128 जे.जी.के 1 (J.G.K 1)

पूसा 1108 (Pusa 1108) जे.जी.के 3 (J.G.K 3) पूसा 1105 (Pusa 1105) सी. 550 (C. 550) पूसा 1088 (Pusa 1088) एच.के. 25 (H.K 25)

पूसा 1053 (Pusa 1053) एच.के. 94-134 (H.K 94-134) पूसा 1003 (Pusa 1003) आई.सी.सी.वी 2 (I.C.C.V 2)  स्वेतापूसा 267 (Pusa 267) काक 2 (Kak 2)

पूसा शुभ्रा ➢ चना की इस किस्म की औसत उपज 20 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की हैं एवं यह किस्म मध्य भारत के लिए उपयुक्त हैं। यह कम अवधि मे उगाई जाने वाली किस्म हैं इसके दानों का आकार मोटा होता हैं। यह किस्म जङ गलन एवं स्टंट वाइरस के लिए मध्यम प्रतिरोधी हैं।

पूसा 1053 ➢ चना की इस किस्म की औसत उपज 25 से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की हैं एवं यह किस्म उत्तर भारत के लिए उपयुक्त हैं। यह अत्यंत मोटे दाने वाली चने की किस्म हैं यह किस्म छोले बनाने के लिए उपयुक्त हैं साथ ही यह जङ गलन एवं उकठा रोग के लिए मध्यम प्रतिरोधी हैं।

Tilted Brush Stroke

आई.सी.सी.वी 2 ➢ फसल की पकने की अवधि 95 दिन की है। चना की इस किस्म की औसत उपज 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की हैं। यह मध्यम एवं सफेद दानों वाली समय से बोई जाने वाली किस्म हैं यह उकठा रोगरोधी किस्म हैं।

Tooltip

जे.जी.के 3 ➢ फसल की पकने की अवधि 105 से 111 दिन की है। चना की इस किस्म की औसत उपज 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की हैं। यह उकठा रोग प्रतिरोधी किस्म हैं इसका बीज चिकना होता हैं।

काक 2 ➢ फसल की पकने की अवधि 110 से 115 दिन की है। चना की इस किस्म की औसत उपज 17 से 18 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की हैं एवं यह किस्म सिंचित एवं असिंचित क्षेत्रों के लिए उपयुक्त हैं।

काबुली चना के किस्मों के बारे मे और विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें। 

Tooltip

CLICK  HERE