Medium Brush Stroke

कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों के लिये ज्ञान का केन्द्र होता हैं, जहां पर किसानों की खेती की हर एक समस्या के समाधान के लिए कृषि वैज्ञानिक होते हैं।

Tooltip

प्रथम कृषि विज्ञान केन्द्र, पुडुचेरी में वर्ष 1974 मे शुरू की गई, हमारे देश मे लगभग 721 कृषि विज्ञान केंद्र हैं।

Chat Box

सभी राज्यों में कृषि विज्ञान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, और संख्या लगातार बढ़ रही है।

Tilted Brush Stroke

कृषि विज्ञान केन्द्र  में कृषि से संबंधित जानकारियाँ, कृषि मे आए नवीनतम तकनीक, कृषि मशीनरी और उपकरण, एकीकृत कृषि प्रणाली, मिट्टी परीक्षण, किसान मेला, किसान चौपाल, कृषि प्रदर्शनी, सिंचाई प्रणाली, फसलों से संबंधित जानकारियाँ, फसलों मे लगने वाले रोगों एवं कीटों से संबंधित जानकारियाँ के साथ-साथ समय-समय पर किसानों के लिए प्रशिक्षण (Training) कार्यक्रम भी आयोजित करती हैं।

समय-समय पर किसानों को मछली पालन, मुर्गी पालन, जैविक खेती, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन एवं डेयरी फ़ार्मिंग आदि की प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा दी जाती है

कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा समय-समय पर गाँव मे जाकर किसान चौपाल का आयोजन किया जाता है जिसमे किसानों को खेती से जुङी जानकारियाँ दी जाती है और किसानों को खेती करने मे कौन सी समस्या आ रही हैं इन सभी बातों पर कृषि वैज्ञानिको एवं कृषि विशेषज्ञ के द्वारा चर्चा कर इन समस्याओं का हल निकाला जाता हैं।

कई बार किसानों के पास खेती की सही जानकारी न होने से किसान फसलों से अच्छी पैदावार नहीं ले पाते हैं और उन्हे नुकसान का सामना करना पङता हैं। ऐसे मे किसान कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर फसलों की हर छोटी से लेकर बङी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Medium Brush Stroke

कृषि विज्ञान केंद्र  के बारें मे और अधिक जानने के लिए नीचे क्लिक करें। 

Click here