जानिए, पपीता के किस्मों के बारे में। 

पूसा डेलिसियस (Pusa Delicious) सम्पूर्ण भारत मे इस पपीते की किस्म की खेती की जा सकती हैं इसकी प्रति पौधा उपज 40 से 45 किलोग्राम की हैं यह पपीते की गाइनोडाइसियसे किस्म हैं इस पपीते के किस्म मे नर और मादा के फूल एक ही पौधे पर आते हैं। इस किस्म के फल का वजन 1 से 2 किलोग्राम तक की होती हैं।

पूसा मैजेस्टी (Pusa Majesty) ➢ सम्पूर्ण भारत मे इस पपीते की किस्म की खेती की जा सकती हैं इसकी प्रति पौधा उपज 35 से 40 किलोग्राम की हैं यह पपीते की गाइनोडाइसियसे किस्म  हैं इस पपीते के किस्म मे नर और मादा के फूल एक ही पौधे पर आते हैं। इस किस्म के फल का वजन 1 से 1.5 किलोग्राम तक की होती हैं। यह पपेन उत्पादन के लिए उपयुक्त किस्म हैं इसकी भंडारण क्षमता भी अधिक होती हैं।

पूसा जायन्ट  (Pusa Giant) ➢ सम्पूर्ण भारत मे इस पपीते की किस्म की खेती की जा सकती हैं इसकी प्रति पौधा उपज 30 से 35 किलोग्राम की हैं। इस पपीते के किस्म मे नर और मादा के फूल अलग-अलग पौधे पर पाए जाते हैं। इस किस्म के फल का वजन 1.5 से 3 किलोग्राम तक की होती हैं। यह किस्म तेज हवाओ के प्रति सहनशीलता वाले क्षेत्रों मे अधिक उपयोगी हैं।

पूसा ड्वार्फ (Pusa Dwarf) - यह छोटी बढ़वार वाली किस्म हैं। सम्पूर्ण भारत मे इस पपीते की किस्म की खेती की जा सकती हैं इसकी प्रति पौधा उपज 40 से 45 किलोग्राम की हैं। इस पपीते के किस्म मे नर और मादा के फूल अलग-अलग पौधे पर पाए जाते हैं। इस किस्म के फल का वजन 1 से 1.5 किलोग्राम तक की होती हैं।

अर्का प्रभात (Arka Prabhat) ➢ इस किस्म का गुदा ठोस तथा रंग गहरा गुलाबी होता हैं इसके फल का औसत वजन 900 से 1200 ग्राम तक का होता हैं। इस किस्म की टिकाऊ गुणवत्ता अच्छी हैं यह उभयलिंगी प्रकृति की किस्म हैं। पौधों की कम लंबाई पर ही इस किस्म मे फलन आरंभ हो जाता हैं।

पूसा नन्हा (Pusa Nanha) ➢ यह पपीता की बौनी किस्म हैं यह 20 से 30 सेंटीमीटर की ऊंचाई पर फलना आरंभ करता हैं इसकी प्रति पौधा उपज 25 किलोग्राम की हैं। इस किस्म के पपीता के गूदे का रंग पीला होता हैं। यह किस्म किचन गार्डनिंग एवं सघन बागवानी के लिए उपयुक्त हैं। यह पपीते की डायोसियस प्रजाति हैं।

को. 1 (CO.1) यह पपीते की डायोसियस प्रजाति हैं जिसके पौधे छोटे होते हैं। इस किस्म का फल मध्यम आकार के गोल होते हैं। इस किस्म के पपीता के गूदे का रंग पीला होता हैं। इसकी प्रति पौधा उपज 40 किलोग्राम की हैं।

रांची (Ranchi) ➢ इस किस्म मे नर, मादा तथा उभयलिंगी तीनों प्रकार के पेङ मिलते हैं इसके फल काफी बङे होते हैं।

कूर्ग हनी ड्यू (Coorg Honey Dew) यह पपीते की गाइनोडायोशियस पौधा हैं। इस किस्म के फल का आकार अंडाकार होता हैं और फलों पर हलकी धारियाँ पाई जाती हैं। यह किस्म दक्षिण भारत के जलवायु मे अच्छा फलन देता हैं। 

पपीता के और किस्मों के बारे मे विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें। 

Medium Brush Stroke