फूलों की खेती कैसे शुरू करें। 

फूलों की खेती  शुरू करने से पहले जिस भी फूल की खेती किसान करना चाहता है उसके बारे मे सारी जानकारी होना काफी आवश्यक होता हैं। 

अगर जानकारी न हो तो फूल की खेती मे भी नुकसान का सामना करना पङ सकता हैं इसलिए किसी भी फसल की खेती की शुरुआत करने से पहले उसके बारे मे पूरी जानकारी होना काफी आवश्यक माना जाता हैं।

फूलों की खेती करने वाले लोगों को ये जानकारी होना चाहिए कि कब बुआई करनी हैं, खेत कैसें तैयार करना, सिंचाई कितनी करनी, उर्वरक की कितनी मात्रा देना हैं, कौन-कौन से रोग लगते हैं इससे बचाव के क्या उपाय हैं आदि के बारे मे पहले से ही जानकारी होना चाहिए। तभी फूलों की खेती से अच्छी आमदनी की जा सकती हैं।

किसानों को इस बात का भी ध्यान देना चाहिए कि फूल बहुत नाजुक होते हैं अतः इसका तुङाई करने के बाद भंडारण की अच्छी व्यवस्था होने से फूलों को नुकसान नहीं पहुंचता हैं जिससे बाजार मे फूलों का कीमत अच्छा मिलता हैं।

फूलों का सही प्रकार से भंडारण करना जरूरी है। ताकि जब फूल ग्राहक तक पहुंचे तो फूलों की खुशबू बरकरार रहे और फूल ताजा-गुणवत्तापूर्ण दिखें।

फूलों की खेती से जुड़े प्रशिक्षण भी समय-समय पर चलाया जाता हैं जिसमे किसान भाग लेकर फूलों की खेती कैसें करनी हैं इसकी बारीकियों को सिख सकते हैं।

वैसे तो आज के इस आधुनिक युग मे लगभग हर किसी के हाथ मे स्मार्टफोन हैं जिसमे इंटरनेट होता ही हैं इंटरनेट के माध्यम से आजकर बहुत सारी जानकारी लिया जा सकता हैं। फिर भी फूलों की खेती शुरू करने से पहले किसान को कृषि वैज्ञानिकों-विशेषज्ञों या अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से जरूर संपर्क करना चाहिये।

फूलों की खेती के बारे मे और अधिक जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

Medium Brush Stroke