Heart

पॉलीहाउस मे खेती करने के फायदे 

Yellow Browser

पॉलीहाउस (Polyhouse) एक ऐसी तकनीक है जिसमे किसान बेमौसमी फसल उगा सकते हैं इसमे किसानों को मौसम का इंतजार नहीं करना पङता है इस तकनीक को अपनाकर किसान सालों भर सब्जियों का उत्पादन, पुष्प उत्पादन, पौधारोपण आदि की खेती कर सकते है।

पॉलीहाउस फसलों को तेज हवा, पानी, अत्यधिक कम या अधिक तापमान, ओला, कोहरा आदि से फसलों की रक्षा करता है जिससे की फसलों की पैदावार अच्छी होती है।

फसलों मे लगने वाले कीङे-मकोङो एवं रोगों का प्रकोप पॉलीहाउस मे खेती करने पर कम होता है।

पॉलीहाउस मे किसी भी मौसम मे फलों, सब्जियों एवं फूलों को उगा सकते है।

इस तकनीक का उपयोग करके अच्छी गुणवत्ता वाली फसलों को आसानी से उगाया जा सकता है। जिनकी बाजार में मांग एवं कीमत दोनों ही अधिक होती हैं।

पॉलीहाउस तकनीक कम भूमि वाले किसानों के लिए कम भूमि मे अधिक उपज लेकर अच्छी मुनाफा कामने का एक अच्छा जरिया है।

पॉलीहाउस का निर्माण करने मे खर्च ज्यादा होता है परन्तु बेमौसम सब्जियों को लगाने से बाजार में अच्छे दाम मिलते है जिससे किसानों को इससे कभी लाभ मिलता है।

किसानों को पॉलीहाउस बनाने के लिए सरकार की तरफ से अनुदान की सुबिधा दी गई है जिसका लाभ लेकर किसान पॉलीहाउस बना सकते है।

पॉलीहाउस एवं पॉलीहाउस के फायदे के बारे मे और अधिक जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

Medium Brush Stroke