स्ट्रॉबेरी की खेती लगभग सभी प्रकार की मिट्टी मे की जा सकती हैं।
स्ट्रॉबेरी की खेती मे अच्छा मुनाफा होने के कारण हमारे देश के मैदानी भागों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बिहार आदि राज्यों मे पॉलीहाउस, हाइड्रोपॉनिक्स तकनीक और सामान्य तरीके से भी स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही हैं।
स्ट्रॉबेरी को छोटे गमले, किचन गार्डन एवं बैकयार्ड फ़ार्मिंग मे भी सफलतापूर्वक उगाया जा सकता हैं।
किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती अन्य फल वाली फसलों की तुलना मे कम समय मे ज्यादा मुनाफा दिला सकती हैं क्योंकि यह अल्प अवधि वाली फसल है जिसका की बाजार मे मांग पूरे साल भर देखने को मिलता हैं।