Thursday, March 28, 2024

गेहूं की खेती मे इन मशीनों के इस्तेमाल से गेहूं की खेती करना होगा आसान – Farm Machinery

गेहूं (Wheat) की खेती को आसान बनाने के लिए बाजार मे कई मशीने उपलब्ध है जो गेहूं की खेती की बुआई से लेकर कटाई तक का कार्य आसानी से करती है। आज के इस लेख मे ऐसे की कुछ मशीनों (Farm Machinery) के बारे मे जानने वाले है जो गेहूं की खेती को आसान बनाता है साथ ही किसानों की लागत एवं समय की भी बचत करती है।

गेहूं रबी ऋतु मे उगाई जाने वाली अनाज की महत्वपूर्ण फसल है, गेहूं उत्पादन मे हमारे देश का प्रमुख्य स्थान है भारत मे खाद्यान्न उत्पादन मे गेहूँ का धान के बाद दूसरा स्थान है। गेहूं की खेती हमारे देश के लगभग सभी हिस्सों मे होती हैं। अधिकतर किसान गेहूं की बुआई छिङकाव विधि से करते है इस विधि से बुआई करने पर बीज न तो एक निश्चित दूरी पर गिरता है और ना ही बीज की गहराई समान होती है, जिससे पैदावार पर काफी असर पड़ता हैं। गेहूं की खेती मे उत्पादन लागत को कम करने के लिए कई तकनिकें कारगर हैं जिसमे ज़ीरो टिलेज, हैप्पी सीडर आदि मशीनों से गेहूं की बुआई करके किसान गेहूं की अच्छी पैदावार ले सकते हैं।

समय पर गेहूं की बुआई न हो तो इसका सीधा असर गेहूं की पैदावार पर पङता है किसान धान की फसल की कटाई के बाद गेहूं की फसल की बुआई के लिए खेत की तैयारी मे लग जाते हैं धान की कटाई अगर परंपरिक विधि से की गई हो यानि की धान की कटाई हाथ से किया गया हो तो खेतो मे गेहूं की बुआई के लिए ज़ीरो टिलेज मशीन काफी अच्छा माना जाता हैं इस यंत्र की मदद से किसान धान की कटाई के बाद खेत की बिना जुताई किए हुए गेहूं की बुआई करके 3 से 4 हजार रुपये प्रति एकङ की बचत कर सकते हैं। तो आइये जानते है ऐसे की कुछ कृषि यंत्रों के बारे मे जिसका गेहूं की खेती मे इस्तेमाल करने से गेहूं की खेती करना होगा आसान।

गेहूं बुआई करने की मशीन (Wheat sowing machine)

  1. हैप्पी सीडर (happy seeder)
  2. ज़ीरो टिलेज (zero tillage)

हैप्पी सीडर (happy seeder)

पिछले कुछ वर्षों से धान की कटाई के लिए कम्बाइन हार्वेस्टर का उपयोग किया जा रहा है जिससे धान के खेतो मे फसल अवशेष यानि की पराली काफी मात्रा मे रह जाता है। पराली से छुटकारा पाने के लिए किसान इसे जला देते है जिससे की हमारे वातावरण को भी नुकसान पहुंचता है साथ ही मिट्टी के स्वस्थ्य पर भी प्रभाव पङता हैं।

Agriculture in hindi

हैप्पी सीडर (happy seeder) धान के अवशेष वाले खेतो मे बिना जुताई किए गेहूं की बुआई कर सकता हैं। यानि कि पराली को खेतो से बिना निकले गेहूं की सीधी बुआई करता हैं। यह यंत्र फसल की बची हुई अवशेषों एवं फसल के डंठल को काटकर मिट्टी मे दबाने के साथ-साथ फसलों की बीजों को कतारों मे बुआई करने का कार्य करता है। जिससे कि फसलों की बुआई के साथ-साथ अवशेषों एवं फसल के डंठल मे उपलब्द कार्बन तत्व मिट्टी मे मिल जाते है जो की हमारी फसल के लिए अच्छा साबित होता है।

Happy Seeder
Happy Seeder

हैप्पी सीडर के प्रयोग से न सिर्फ पर्यावरण को बचाया जा सकता है बल्कि अगर किसान इस यंत्र का प्रयोग गेहूं की बुआई के लिए करें तो प्रति हैक्टेयर 4 से 5 हजार रुपये तक की बचत भी कर सकते हैं। साथ ही गेहूं की पैदावार मे भी बढ़ोतरी होती है जिससे किसानों को अतिरिक्त उपज प्राप्त होता हैं। गेहूं की बुआई हैप्पी सीडर से करने पर किसानों की लागत, समय, श्रम और पानी की भी बचत होती हैं।

ज़ीरो टिलेज (zero tillage)

ज़ीरो टिलेज मशीन का उपयोग गेहूं की बुआई करने मे किया जाता हैं गेहूं की बुआई धान की कटाई के तुरंत बाद खेत मे उपस्थित नमी का उपयोग करके बिना जुताई किए हुए खेत में एक निश्चित गहराई मे मिट्टी के नीचे खाद तथा बीज को कतारों में बनाए गए कूड़ों में रखना इस मशीन का कार्य है। यह यंत्र धान की हाथ से कटाई की गई खेतो मे गेहूं की बुआई के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं। इस मशीन से एक निश्चित दूरी एवं निश्चित गहराई पर बीज की बुआई होने से बीज का जमाव अच्छा होता है। लाइन में बुआई होने से सिंचाई, निराई, कटाई आदि का कार्य करने मे भी आसानी होती है। 

zero tillage
zero tillage

गेहूं की कटाई करने की मशीन (Wheat Harvesting Machine)

  1. स्वचालित वर्टिकल कनवेयर रीपर (Self Propelled Vertical Conveyor Reaper)
  2. ट्रैक्टर माउंटेड वर्टिकल कन्वेयर रीपर (Tractor Mounted Vertical Conveyor Reaper)
  3. स्वचालित रीपर बाइंडर (Self Propelled Reaper Binder)
  4. कंबाइन हार्वेस्टर (Combine harvester)
  5. ट्रैक्टर चलित रीपर बाइंडर (Tractor Driven Reaper Binder)

यह भी पढे.. सबसे सस्ती गेहूं काटने की मशीन, जानें मशीन की विशेषताएं और उपयोग

स्वचालित वर्टिकल कनवेयर रीपर (Self Propelled Vertical Conveyor Reaper)

यह गेहूं एवं धान जैसी खङी फसलों की कटाई के लिए प्रयोग मे लायी जाने वाली इंजन चालित मशीन हैं। इस मशीन मे आगे की ओर कट्टर बार लगी होती है जो मशीन के चलने से फसल की कटाई करता है। संचरण प्रणाली कटी हुई फसल को एक लाइन में खेत मे बिछाते हुए चलते हैं। इस कृषि यंत्र को चलाने के लिए किसान को हैंडिल से पकडक़र मशीन के पीछे पैदल चलना पङता हैं। मशीन फसलों की कटाई के साथ-साथ कटी हुई फसल को लाइन मे बिछाते जाता है। बाद मे किसान कटी हुई फसल को आसानी से इकट्ठा कर थ्रैशिंग (गहाई) कर सकते हैं।

Self Propelled Vertical Conveyor Reaper
Self Propelled Vertical Conveyor Reaper
ट्रैक्टर माउंटेड वर्टिकल कन्वेयर रीपर (Tractor Mounted Vertical Conveyor Reaper)

यह कृषि यंत्र गेहूं एवं धान की कटाई के लिए उपयोग मे लाया जाता हैं इस यंत्र को ट्रैक्टर के आगे लगाया जाता हैं एवं इस यंत्र को चलाने के लिए ट्रैक्टर के पी.टी.ओ शॉफ्ट के माध्यम से पावर पहुंचाया जाता हैं। इस मशीन मे लगे कट्टर बार के माध्यम से फसल की कटाई की जाती हैं। तथा संचरण प्रणाली कटी हुई फसल को एक लाइन में खेत मे बिछाते हुए चलते हैं। बाद मे किसान कटी हुई फसल को आसानी से इकट्ठा कर थ्रैशिंग (गहाई) कर सकते हैं।

Tractor Mounted Vertical Conveyor Reaper
Tractor Mounted Vertical Conveyor Reaper

स्वचालित रीपर बाइंडर (Self Propelled Reaper Binder)

यह कृषि यंत्र फसल की कटाई के साथ-साथ कटी हुई फसल को बंडल बनाने का कार्य भी करता हैं यह यंत्र फसल की कटाई के बाद खङी अवस्था मे एक विशेष प्रकार की सुतली से कटी हुई फसल को बांधकर खेत मे कतार मे गिराती जाती हैं। इस बंडल को बाद मे किसान एकत्रित करके थ्रैशिंग (गहाई) कर सकते हैं। मशीन से फसल की बंडल बन जाने से किसानों को एकत्रित करने मे आसानी होती हैं स्वचालित रीपर बाइंडर गेहू, धान एवं जौ जैसी फसलों की कटाई के लिए उपयुक्त हैं।

Self Propelled Reaper Binder
Self Propelled Reaper Binder

कंबाइन हार्वेस्टर (Combine harvester)

कंबाइन हार्वेस्टर एक साथ कई कार्यों को करता है यह मशीन एक ही बार मे फसल की कटाई से लेकर थ्रैशिंग (गहाई) तथा दानों की सफाई का कार्य एक ही साथ करता हैं। इसमे कटीग यूनिट, थ्रैशिंग यूनिट, क्लीनींग यूनिट एवं कलेक्टिंग यूनिट लगे होते है। कटीग यूनिट का कार्य हैं फसलों की कटाई कर थ्रैशिंग यूनिट मे भेजना। इसका दांतदार पट्टी फसल को कटती हैं। थ्रैशिंग यूनिट का कार्य हैं फसलों से दाना एवं भूसा को अलग-अलग करना। साथ ही इसमे लगे छलनी से अनाज साफ हो जाता है इसमें एक स्टोन ट्रैप यूनिट भी लगी होती है, जो कि फसल के साथ आए हुए कंकड़, मिट्टी आदि को अलग कर देता है जिससे किसानों को साफ दाना प्राप्त होता हैं। यह यंत्र गेहूँ एवं धान की फसलों की कटाई, गहाई एवं सफाई के लिए अत्याधुनिक कृषि यंत्र हैं।

Combine harvester
Combine harvester

ट्रैक्टर चलित रीपर बाइंडर (Tractor Driven Reaper Binder)

ट्रैक्टर चलित रीपर बाइंडर गेहूं की कटाई के लिए काफी उपयोगी यंत्र है जो गेहू की कटाई के साथ-साथ कटी हुई फसल को बंडल बनाने का कार्य भी करता हैं इस यंत्र को ट्रैक्टर के साथ लगाकर चलाया जाता हैं इस यंत्र मे लगे कटर बार फसलों को काटने के बाद फसल को बांधकर खेत मे कतार मे गिराती जाती हैं। फसल के बंडल बने होने की वजह से किसानों को एकत्रित करके थ्रैशिंग (गहाई) करने मे आसानी होती हैं। 

Tractor Driven Reaper Binder
Tractor Driven Reaper Binder

अगर किसान इन मशीनों का उपयोग गेहूं की खेती मे करते है तो गेहूं की खेती करने मे किसानों को काफी आसानी होगी। आज के इस लेख मे हमने जाना गेहूं की बुआई से लेकर कटाई तक की कई मशीनों के बारें मे। जिसका अगर गेहूं की खेती मे इस्तेमाल किया जाए तो न सिर्फ लागत मे कमी आएगी बल्कि समय और मेहनत मे भी कमी आएगी. साथ ही गेहूं की पैदावार भी अच्छी होगी। 

Agriculture machine को ऑनलाइन यहाँ से ऑर्डर किया जा सकता हैं – Click here

farming in hindi

तो मुझे आशा है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया है तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। और उन तक भी इसकी जानकारी पहुँचाए।

यह भी पढे..

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mini Power Tiller क्या है मिनी पावर टिलर प्राइस, उपयोग, खासियत पूरी जानकारी

मिनी पावर टिलर (Mini Power Tiller) पावर टिलर का ही एक छोटा रूप है। इससे हम खेती-किसानी से जूङे अनेक प्रकार के कार्य को...

Kapas ki kheti : कपास की खेती कैसें करें, जानिए बुआई का सही समय से लेकर भंडारण तक की पूरी जानकारी। Cotton Farming in...

कपास प्रमुख नगदी फसलों मे से एक हैं कपास की खेती (Kapas ki kheti) हमारे देश तक ही सीमित नही हैं बल्कि इसकी खेती...

BIHAR AGRICULTURAL UNIVERSITY,SABOUR, BHAGALPUR – [BAU] – Undergraduate [UG] ADMISSION DETAILS 2020 – [ हिन्दी ]

  BIHAR AGRICULTURAL UNIVERSITY - (Undergraduate) बिहार कृषि विश्वविधालय बिहार के सबौर, भागलपुर मे स्ठित है इस विश्वविधालय के अंतर्गत पाँच कॉलेज आते है जिसमे...

Khad Price List : यहाँ से जाने खाद की नई कीमत के बारे में। Fertilize Rate list

अभी का समय खरीफ का सीजन का हैं किसानों द्वारा खरीफ की फसलों की बुआई की तैयारी की जा रही हैं। खरीफ के सीजन...

Irrigation का हिंदी मतलब क्या होता है, जानियें इरगैशन के बारें में। Irrigation Meaning in hindi

इरगैशन (Irrigation) का हिन्दी मतलब (Irrigation Meaning in hindi) “सिंचाई” होता है। पौधों के वृद्धि एवं विकाश के लिए जल की आवश्यकता होती हैं...

Jaivik Kheti : जैविक खेती क्या हैं जानें, जैविक खेती कैसे करें एवं इसके लाभ के बारें मे। Organic Farming in hindi

जैविक खेती (Organic Farming) पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है। इसमें रासायनिक उर्वरकों और रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग नहीं किया जाता है। जैविक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

  • Connect with us
error: Content is protected !! Do\'nt Copy !!