Friday, April 26, 2024

Guava Varieties : जानिए, अमरूद के उन्नत किस्मों एवं इसकी विशेषताएं और पैदावार के बारे मे। Amrud ke kism in hindi

अमरूद भारत के लोकप्रिये फलों मे से एक हैं अमरूद का ताजे रूप मे खाने के अलावा इससे कई मूल्यवर्धक उत्पाद जैसे की जैम, जैली, आर.टी.एस, आईसक्रीम, चीज, टॉफी आदि बनाये जाते हैं। अमरूद को गरीब का सेब कहा जाता हैं क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। इसके फल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता हैं साथ ही अमरूद के फलों के अलावा इसकी पत्तियां भी उल्टी, दस्त के उपचार मे लाभकारी पाई गई हैं। अमरूद मे विटामिन सी की अधिक मात्रा पाया जाता हैं इसमे विटामिन ए तथा बी भी पाए जाते हैं। क्षेत्रफल एवं उत्पादन की दृष्टि से देश मे उगाए जाने वाले फलों मे अमरूद का पांचवा स्थान हैं।

अमरूद की बहुत सी उन्नत किस्में (guava varieties) विकसित की गई हैं। किस्मों का चुनाव बहुत ही सावधानी पूर्वक करना चाहिए। पौधा हमेशा विश्वस्त (Trusted) स्रोत से ही खरीदें। अगर पौधा नर्सरी से खरीद रहे हैं तो ध्यान रखना चाहिए कि पौधा एकदम स्वस्थ हो उसमें कोई रोग एवं कीट ना लगा (रोगमुक्त) हो। साथ ही साथ पौधों का जुड़ाव सही हो एवं पौधें का उम्र भी अधिक न हो। लगाते समय हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए की जहां लगा रहे हैं वहां का स्थानीय दशाओं जैसे जलवायु, मिट्टी, पानी की गुणवत्ता कैसी है एवं उसके अनुसार किस्म का चयन करें। पौधों को सही समय पर लगाना चाहिए जिससे उसकी पैदावार अच्छी हो साथ ही साथ अच्छी कमाई भी हो सके। नीचे की सारणी में अमरूद की कुछ किस्मों के साथ उसकी पैदावार एवं विशेषता की जानकारी दी गई हैं। तो आइए जानते हैं अमरूद की कौन – कौन सी किस्में हैं और उन किस्मों की क्या खासियत हैं।

Guava variety
Guava

अमरूद की किस्म (Amrud ki kism)

चित्तिदार (Chittidar)
संकर 45 (Sankar 45)
हफ्सी (Haphsi)
लखनऊ 49 (सरदार) (L 49)
बेहट कोकोनट (Behat Coconut)
इलाहाबाद सफेदा (Allahabad Safeda)
ललित (Lalit)
श्वेता (Shweta)
कोहिर सफेद (Kohir Saphed)
अर्का अमूल्या (Arka Amulya)
अर्का मृदुला (Arka Mridula)
अर्का किरण (Arka Kiran)
पंत प्रभात (pant prabhat)
हिसार सफेदा (Hisar Safeda)
इलाहाबाद सुर्खा (Allahabad Surkha)
हिसार सुर्खा (Hisar Surkha)
एप्पल कलर (apple color)
धारी दार (Dharidar)
हरिझा (Harijha)
सफेद जाम (Sphed jam)
सहारनपुर सीडलेस (Saharanpur Seedless)
बनारसी (Banarasi)
अर्का रशमी (Arka Rashmi)
अर्का पूर्णा ( Arka Poorna)
सीआईएसएच-जी-1 (CISH -G -1) जायंट थाईलैंड गुआवा (Gaint Thailand guava)

types of guava

अमरूद की किस्मों की विशेषताएं और पैदावार (Characteristics and yield of guava varieties)

हरिझा (Harijha)

यह बिहार की प्रसिद्ध किस्म है (Guava Famous variety in Bihar) इसके शाखाएं विरल होती हैं। इसके फल का आकार गोल एवं यह मीठे होते हैं।

पंत प्रभात (Pant Prabhat)

यह किस्म गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर (GBPUAT) द्वारा विकसित की गई हैं। इसकी शाखाएं सीधी होती हैं एवं इसके फल गोल, मीठे, और गुदे सफेद होते हैं। ये किस्म फल अधिक देती हैं।

Guava Varieties
Guava Varieties
इलाहाबाद सफेदा (Allahabad Safeda)

यह उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध किस्म है (Famous variety in U.P) इस किस्म के पौधें लंबे एवं सीधे बढ़ने वाले होते हैं। फल गोल, चमकदार सतह, सफेद गुदे वाले तथा मीठे होते हैं।

इलाहबाद सुर्खा (Allahabad Surkha)

इसके पौधें तेजी से बढ़ने वाले, अर्धवृताकार तथा घने होते हैं। इसके फल बड़े तथा छिलका एवं गूदा दोनों लाल रंग के होते हैं। इसके फल कम बीज वाले तथा सुवासयुक्त होते हैं।

चित्तीदार (Chittidar)

इसमें फलों की सतह पर लाल रंग के धब्बे पाए जाते हैं। यह फल इलाहबाद सफेदा किस्म के समान होते हैं। इसमें TSS की मात्रा इलाहबाद सफेदा एवं लखनऊ – 49 से भी ज्यादा होता हैं।

लखनऊ – 49 (Lucknow – 49/ L-49)

इस किस्म को ‘सरदार’ नाम से भी जाना जाता हैं। इसके पौधें छोटे (बौनी किस्म), अधिक शाखा युक्त, फैलावदार तथा अधिक फलन देने वाले होते हैं। फल बड़े आकार के खुरदरे सतह वाले, सफ़ेद गुद्दे तथा स्वाद में उत्तम होते हैं। और इसमें अधिक मात्रा में विटामीन सी पाया जाता हैं। इस किस्म को राष्ट्रीय किस्म भी माना जाता हैं।

अर्का अमूल्या (Arka Amulya)

यह किस्म भारतीय बागबानी अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु द्वारा विकसित किया गया हैं। यह प्रजाति इलाहाबाद सफेदा और सीडलेस की संकर किस्म है। पौधे मध्यम आकार के फैलने वाले होते हैं। इसका फल गोलाकार, मुलायम, कम बीज वाले सफ़ेद गुद्दायुक्त होते हैं।

अर्का मृदुला (Arka Mridula)

यह किस्म भी भारतीय बागबानी अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु द्वारा विकसित किया गया हैं इस किस्म का चयन इलाहबाद सफेदा किस्म द्वारा किया गया। इसके पौधें मध्यम आकार के फैलने वाले होते हैं। फल गोल, औसत वजन 180 ग्राम, सफेद गूदा, बीज मुलायम तथा कम संख्या में होते हैं। यह जैली बनाने के लिए अच्छी किस्म है।

अर्का किरण (Arka Kiran)

यह किस्म भी भारतीय बागबानी अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु द्वारा विकसित किया गया हैं। यह भी एक संकर किस्म है जोकि कामसरी एवं बैंगनी लोकल किस्म से विकसित की गई हैं। गूदा कठोर एवं गहरे गुलाबी रंग का होता हैं। फलों का औसत वजन 90- 120 ग्राम होता हैं। इस किस्म में अधिक मात्रा में लाइकोपिन पाया जाता हैं।

अर्का रश्मि (Arka Rashmi)

यह एक संकर किस्म है। इसका फल का आकार गोल, लाल गुदे और मुलायम बीज होते हैं। और यह सघन बागवानी (High density planting) के लिए उत्तम किस्म हैं।

सीआईएसएच-जी-1 (CISH -G -1)

यह किस्म केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान CISH) लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित किया गया हैं। एवं इसके सीडलिंग का चुनाव इलाहबाद सफेदा से किया गया हैं। इसका पौधा मध्यम आकार का होता हैं। फल गोल, मुलायम कम बीज वाले होते हैं। इस किस्म के फल को ज्यादा दिनों तक (Longer shelf life) रखा जा सकता हैं।

Guava Varieties
Guava Varieties

ललित (Lalit)

इसके गुदे का रंग लाल होता हैं एवं फल का वजन लगभग 200-250 ग्राम का होता हैं। यह अधिक पैदावार वाली किस्म हैं। रोपण के लगभग 6 साल बाद 80 से 100 किलोग्राम फल प्रति पौधा उपज मिल जाती हैं। यह किस्म ताजा खाने एवं प्रसंस्करण के लिए उपयुक्त हैं। यह किस्म जूस बनाने के लिए भी उत्तम हैं।

हिसार सफेदा (Hisar Safeda)

यह किस्म हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, हिसार द्वारा विकसित किया गया हैं। यह किस्म इलाहाबाद सफेदा एवं सीडलेस अमरूद के द्वारा तैयार की गई हैं। इसके पौधे सीधे एवं अधिक बढ़वार वाले होते हैं, फल गोल व चमकदार, सफेद गूदा, कम बीज, अधिक मिठास एवं स्वाद वाला होता हैं।

हिसार सुर्खा (Hisar Surkha)

यह किस्म हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, हिसार द्वारा विकसित किया गया हैं। यह किस्म एप्पल कलर अमरूद व बनारसी सुर्खा के संकरण द्वारा तैयार किया गया हैं। पौधें लंबे एवं फैलाव वाले होते हैं। फल गोल, छिलका हल्का पीला रंग का, गूदा गुलाबी व अधिक मिठास वाले होते हैं।

जायंट थाईलैंड गुआवा (Gaint Thailand guava)

यह किस्म बांग्लादेश से भारत में लाया गया। इसको थाई अमरूद के नाम से भी जाना जाता हैं। इस किस्म के पौधे 18 महीने से 2 साल के अंदर फल देने लगते हैं। अमरूद की (guava varieties) यह किस्म तुड़ाई के 12- 13 दिनों तक खराब नहीं होते हैं साथ ही साथ इसके फलों का आकार और चमक अलग ही होती है। एवं फलों का वजन 400 ग्राम से 1 किलो तक होता है।

एप्पल कलर (apple color)

इस किस्म के फल गोल एवं चिकने होते हैं इसके फल का छिल्का गुलाबी या हरे लाल रंग का होता हैं। इसके फलों का गुदा मुलायम एवं सफेद होता हैं। इस किस्म की भंडारण क्षमता मध्य होती हैं। (varieties of guava in india)

Guava Varieties
Guava Varieties

श्वेता (Shweta)

इसके फल बङे एवं गोल आकार के होते हैं एवं इसके फल कम बीज वाले होते हैं। यह अमरूद की अधिक उपज वाली किस्म हैं इस किस्म के फल सफेद गुदायुक्त होते हैं। 

नीचे दिये गए लिंक की मदद से अमरूद के अलग-अलग किस्मों (Amrud variety) को ऑर्डर करके घर मगाया जा सकता हैं।

✅ अमरूद के बीज को ऑनलाइन यहाँ से ऑर्डर किया जा सकता हैं – Click here

तो मुझे आशा है कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। और उन तक भी अमरूद की किस्मों (Amrud ki kism) के बारे मे जानकारी पहुँचाए।

यह भी पढे..

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Patta gobhi ki kheti : पत्ता गोभी की खेती कैसें करें, यहां से जानें पत्ता गोभी की खेती की A टू Z जानकारी। Cabbage...

प्राचीन काल से ही पत्ता गोभी (Patta gobhi ki kheti) की खेती होते आ रहा हैं। पत्ता गोभी को बंदा गोभी एवं कैबेज के...

Dairy Farming : जानिए डेयरी फार्मिंग करके कैसे कमा सकते हैं अधिक मुनाफा

प्राचीन काल से ही डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) ग्रामीणों कि आर्थिक स्थिति को सुधारने मे काफी मददगार साबित हुआ है. हमारे देश के किसान...

List of Govt Agriculture Colleges in Bihar- Admission details 2020 – बिहार एग्रीकल्चर कॉलेज लिस्ट की पूरी जानकारी 

Bihar Agriculture Colleges के बारे मे बिहार मे एक Central Agricultural Universities और एक State Agricultural Universities है. State Agricultural Universities के अंतर्गत छः कृषि...

Agriculture General Knowledge : 100+ कृषि सामान्य ज्ञान प्रश्न एवं उत्तर यहां से पढ़ें। एग्रीकल्चर के महत्वपूर्ण प्रश्न। Agriculture gk in hindi

कृषि से संबंधित प्रश्न (Agriculture General Knowledge question) अक्सर परीक्षाओं मे पूछी जाती हैं परीक्षाओं को ध्यान मे रखकर आज के आर्टिकल मे कृषि...

गेहूं की खेती मे इन मशीनों के इस्तेमाल से गेहूं की खेती करना होगा आसान – Farm Machinery

गेहूं (Wheat) की खेती को आसान बनाने के लिए बाजार मे कई मशीने उपलब्ध है जो गेहूं की खेती की बुआई से लेकर कटाई...

Ganna ki Kheti : कैसे करें गन्ना की खेती, जानें गन्ना की खेती की पूरी जानकारी। Sugarcane Farming in hindi

चीनी की मांग दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही हैं गन्ना चीनी का मुख्य स्त्रोत हैं चीनी की मांग की पूर्ति के लिए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

  • Connect with us
error: Content is protected !! Do\'nt Copy !!