Wednesday, May 15, 2024

Irrigation का हिंदी मतलब क्या होता है, जानियें इरगैशन के बारें में। Irrigation Meaning in hindi

इरगैशन (Irrigation) का हिन्दी मतलब (Irrigation Meaning in hindi) “सिंचाई” होता है। पौधों के वृद्धि एवं विकाश के लिए जल की आवश्यकता होती हैं ये जल की आवश्यकता वर्षा जल से भी पूर्ति होती हैं लेकिन जब वर्षा नही होती हैं और पौधों एवं फसलों को जल की आवश्यकता होती हैं तो ऐसे मे कृत्रिम रूप से पौधों को पानी देना ही सिंचाई कहलाता हैं। फसलों से अधिकतम एवं अच्छी उत्पादन लेने के लिए जिस तरह से फसलों को समय-समय पर खाद, निराई-गुराई एवं दवाइयों का छिङकाव करना पङता है ठीक उसी प्रकार जब फसलों को पानी की आवश्यकता होती हैं तो फसलों को सिंचाई करना पङता हैं।

फसलों को आवश्यकता के अनुसार ही पानी देना चाहिए क्योंकि ज्यादा पानी देने से भी फसल खराब हो जाती हैं। हमारे देश मे सामान्यतः फसलों की सिंचाई कुएँ, नलकूपों, तालाबों, झीलों, जलाशयों, टूबेवेल, पंपसेट आदि से की जाती हैं। हमारे देश मे कुल सिंचाई का 46 प्रतिशत  सिंचाई टूबेवेल द्वारा, 24 प्रतिशत नहरों (Canals) द्वारा, 3 प्रतिशत टैंक (Tanks) द्वारा सिंचाई किया जाता हैं।

aREA UNDER IRRIGATION
AREA UNDER IRRIGATION

सिंचाई की परिभाषा (Defination of Irrigation in hindi)

पेड़-पौधों एवं फसलों को बरसात के बाद अपनी जीवन काल को पूरा करने के लिए विभिन्न जलस्त्रोत से कृत्रिम रूप से जल देना ही सिंचाई (Irrigation) कहलाता हैं। हमारे देश मे सिंचाई की कई विधियाँ प्रचलित हैं। आज के इस लेख मे सिंचाई के कुछ प्रचलित विधियों के बारें मे जानेगें।

सिंचाई की प्रचलित विधियाँ (Common methods of irrigation)

  • चेक बेसिन प्रणाली (Check basin method)
  • फरो सिंचाई प्रणाली (Furrow irrigation method)
  • रिंग बेसिन प्रणाली (Ring basin method)
  • सतही सिंचाई विधि (Surface irrigation method)
  • ड्रिप सिंचाई प्रणाली (Drip irrigation)
  • स्प्रिंकलर सिंचाई (Sprinkler irrigation)

चेक बेसिन प्रणाली (Check basin method)

चेक बेसिन सिंचाई प्रणाली का इस्तेमाल ऐसे फसलों की सिंचाई करने मे की जाती हैं जिसमे की पौधे पास-पास लगे होते हैं जैसें कि गेहूँ, बाजरा, सरसों, मूंग, मूंगफली एवं उङद आदि। यह सिंचाई प्रणाली ऐसे भूमि के लिए ज्यादा उपयोगी मानी जाती हैं जो भूमि समतल हो। भूमि के समतल होने से खेत मे जल जमाव की समस्या नही होती हैं। 

फरो सिंचाई प्रणाली (Furrow irrigation method)

फरो सिंचाई प्रणाली उन फसलों एवं सब्जियों की खेती मे अपनाई जाती हैं जिन्हे कतारों या कुंडों/मेड़ो मे लगाया जाता हैं। इस प्रणाली मे खेतों मे लंबी-लंबी कुंडों/मेड़ो के साथ-साथ नालियाँ बना दिया जाता हैं और इन मेड़ो के ऊपर मे फसल लगाया जाता हैं तथा नालियों के माध्यम से फसलों की सिंचाई की जाती हैं। इस सिंचाई प्रणाली मे जब एक क्यारी मे जल प्रवेश कर जाता हैं तब इस स्थिति मे जल की धारा को दूसरे क्यारियों मे मोङ दी जाती हैं। ये प्रक्रिया तब तक होती हैं जब तक की हमारी पूरी खेत की सिंचाई न हो जाए।

ड्रिप सिंचाई प्रणाली (Drip irrigation)

ड्रिप सिंचाई प्रणाली एक नवीनतम एवं आधुनिक सिंचाई पद्धति है इस सिंचाई पद्धति मे पानी सीधा पौधों के जङो मे बहुत धीरे-धीरे कम मात्रा मे दिया जाता है। जिससे की पानी की रिसन एवं वाष्पन हानियाँ बहुत कम होती है। जिससे फसलों एवं बाग-बगीचों की सिंचाई के लिए न्यूनतम पानी की आवश्यकता होती है। यह सिंचाई पद्धति कम पानी वाली क्षेत्रों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ड्रिप सिंचाई को कई अलग-अलग नामों से भी जाना जाता हैं इसे टपक सिंचाई’ या ‘बूँद-बूँद सिंचाई के नाम से भी जाना जाता हैं।

Drip irrigation
Drip irrigation
स्प्रिंकलर सिंचाई (Sprinkler irrigation)

स्प्रिंकलर सिंचाई मे पानी को महीन-महीन बूँदों मे बदलकर फसलों पर वर्षा के बूँदों के समान गिराया जाता हैं जिससे फसलों की सिंचाई होती हैं। स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली से सिंचाई करने पर पानी पौधों पर वर्षा के बूंदे की तरह पङती हैं।

Sprinkler irrigation
Sprinkler irrigation

स्प्रिंकलर भी कई प्रकार के आते है जैसे कि मिनी स्प्रिंकलर, माइक्रो स्प्रिंकलर, पोर्टेबल स्प्रिंकलर आदि इन अलग-अलग स्प्रिंकलर को अलग-अलग फसल की सिंचाई मे इस्तेमाल किया जाता हैं। 

महत्वपूर्ण

किसान भाइयों से नम्र निवेदन हैं कि खेती करने मे कम से कम जल की बर्बादी करे क्योंकि भूमिगत जल की भी कमी कई राज्यों मे देखी जा रही हैं। किसान भाइयों को खेती मे ऐसे सिंचाई प्रणाली का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे की जल की बचत हो।

“पानी की बूँद बूँद हमें है बचाना। धरती को ऐसे हमें है स्वर्ग बनाना”

“Save Water Save Life”

सिंचाई से संबंधित पूछे गए प्रश्न (FAQs)
सिंचाई को इंग्लिश मे क्या बोलते हैं?
सिंचाई को इंग्लिश मे इरगैशन (Irrigation) बोलते हैं।
सिंचाई की वह कौन सी विधि हैं जिसमे पानी की बचत होती हैं?
ड्रिप सिंचाई प्रणाली से सिंचाई करने पर पानी की बचत होती हैं।
भारत मे फसलों की सिंचाईं सबसे ज्यादा किसके द्वारा किया जाता हैं?
भारत मे फसलों की सिंचाईं सबसे ज्यादा ट्यूबवेल (tube well) द्वारा किया जाता हैं?
सरल शब्दों में सिंचाई का क्या अर्थ है?
पेड़-पौधों एवं फसलों को पानी देना ही सिंचाई कहलाता हैं।

तो मुझे आशा है कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। और उन तक भी सिंचाई (Irrigation) के बारें मे जानकारी पहुँचाए।

यह भी पढे..

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aalu Bone ki Machine : जानिए, आलू बोने वाली मशीन एवं इससे होने वाले फायदे के बारें मे। Potato Planter in hindi

सब्जियों का राजा आलू (Potato) का किसी न किसी रूप मे प्रतिदिन खाने मे इस्तेमाल किया ही जाता है. शायद ही कोई ऐसा रसोई...

Onion Varieties : जानिए, प्याज के उन्नत किस्मों एवं इसकी विशेषताएं और पैदावार के बारे मे। Pyaj ke kism in hindi

प्याज रबी एवं खरीफ की महत्वपूर्ण फसल हैं इसकी खेती हमारे देश के कुछ राज्यों को छोङकर बाकी सभी राज्यों मे प्याज की खेती...

Agriculture Drone : ड्रोन के इस्तेमाल से हाईटेक होगी खेती, जानिए खेती मे इसके उपयोग एवं फायदे के बारे मे।

किसानों को खेती से बेहतर उपज प्राप्त हो साथ ही किसानों की आय मे भी वृद्धि हो इसके लिए आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दिया...

धान की खेती मे करें इन मशीनों का इस्तेमाल, होगा खेती करना आसान : Paddy Farming Machinery

धान की खेती (Paddy farming) करना किसानों के लिए काफी मेहनत भरा होता है, क्योंकि धान की खेती मे किसानों को कई तरह के...

IFFCO BAZAR : इफको बाजार क्या है, घर बैठें कैसें मगायें बीज, उर्वरक, कीटनाशक, स्प्रेयर और अन्य कृषि उपकरण

भारत की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था इफको (IFFCO) जिसे इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड के नाम से भी जानते है। इफको किसानों के...

Mulching in Hindi : पलवार या मल्चिंग क्या हैं, जानें खेती मे इसकी उपयोगिता के बारे मे। Mulching kya hai

आजकल खेतों मे मल्चिंग (Mulching) तकनीक कहीं-कहीं देखने को मिलता हैं ज्यादातर ये तकनीक सब्जी वाले फसलों मे देखा जा सकता हैं। आपने कभी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

  • Connect with us
error: Content is protected !! Do\'nt Copy !!