Monday, May 6, 2024

Maize Varieties : पढ़िये, मक्का के हाइब्रिड एवं उन्नत किस्मों, इसकी विशेषताएं और पैदावार के बारे मे। Makka Seeds Variety/Makka ki Variety

खाद्यान्न फसलों में मक्के (Maize) का प्रमुख्य स्थान है, विश्व भर मे मक्का एक महत्वपूर्ण फसल के रूप मे जाना जाता है। हमारे देश भारत मे मक्का धान एवं गेहूं के बाद सबसे महत्वपूर्ण धान्य फसल है। मक्का को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है इसे मकई तथा भुट्टा के नाम से भी जाना जाता है। मक्का की खेती अनाज तथा पशुओ की चारा दोनों के लिए किया जाता है। कई किसान ऐसे भी है जो मक्के की खेती व्यपारिक तौर पर कर रहे हैं। किसान सामान्य मक्का की खेती के अलावे बेबी कॉर्न, पॉप कॉर्न, स्वीट कॉर्न एवं गुणवता प्रोटीन युक्त मक्के की खेती कर अच्छे मुनाफे कमा रहे हैं।

मक्का का उपयोग मानव आहार के साथ-साथ कुक्कुट आहार, पशु आहार, बीज आदि के रूप मे किया जाता है तथा इसके अलावा मक्का का उपयोग मक्का तेल, साबुन, मक्के की रोटी आदि बनाने मे भी किया जाता है। मक्के से कई प्रकार के उत्पाद तैयार किए जाते है जैसे कि मक्के का चुरा जिसे की कॉर्न केक (Corn Cake) के नाम से भी जाना जाता है। कॉर्न केक के अलावे मक्के से छोटे बच्चों के पौष्टिक भोजन भी बनाए जाते है। 

Maize Varieties
Maize Varieties

मक्का की खेती करने से पहले मक्का की किस्मों के बारे मे जानकारी होना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. क्योंकि मक्का की कई ऐसी किस्मे है जिनकी अलग-अलग पैदावार और विशेषता होती है। नीचे के सारणी मे मक्का की कुछ किस्मों के साथ उसकी पैदावार और विशेषता की जानकारी दी गई है तो आइये जानते है कि मक्का की खेती के लिए कौन-कौन से किस्मे है और इन किस्मों की क्या खासियत है।

मक्का की किस्मों की सूची (list of maize varieties)

पंत संकर मक्का-1 (Pant Shankar Makka-1) एचएम-12 (HM-12)
पंत संकर मक्का-2 (Pant Shankar Makka-2) एचएससी 1 (HSC 1)
पंत संकुल मक्का-3 (Pant Sankul Makka-3) एच क्यू पी एम-4 (HQPM-4)
पंत संकर मक्का- 4 (Pant Shankar Makka-4) एचएम-11 (HM-11)
पंत संकर मक्का-5 (Pant Shankar Makka-5) एचएम-10 (HM-10 )
पंत संकर मक्का-6 (Pant Shankar Makka-6) एच क्यू पी एम-7 (HQPM-7)
डी – 994 (D-994) एच क्यू पी एम-5 (HQPM-5)
अमर (डी-941) (Amar D-941) एचएम-8 (HM-8)
गौरव डी-931 (Gaurav D-931) एचएम-9 (HM-9)
एचएम-13 (HM-13) एच क्यू पी एम-1 (HQPM-1)
बिरसा विकास मक्का-2 (Birsa Vikas Makka-2
शक्तिमान-1 (Shaktiman-1)
बिरसा मक्का -1 (Birsa Makka-1) शक्तिमान-2 (Shaktiman-2)
पूसा कम्पोजिटट-3 (Pusa Composite-3) शक्तिमान-3 (Shaktiman-3)
पूसा कम्पोजिटट-4 (Pusa Composite-4) शक्तिमान-4 (Shaktiman-4)
जेएच-3459 (JH-3459) एचक्यूपीएम-4 (HQPM-4)
प्रकाश (जेएच 3189) Parkash (JH 3189) एचएम-4 (HM-4)
पर्ल पॉपकॉर्न (Pearl Popcorn) एचएम-5 (HM-5)
केसरी (Kesari) एचएचएम-1 (HHM-1)
जवाहर पॉप कॉर्न-11 (Jawahar Pop Corn-11) एचएचएम-2 (HHM-2)
डीएचएम 121 (DHM 121) मालवीय हाइब्रिड मक्का-2 (Malviya Hybrid Makka-2)
डीएचएम 191 (DHM 191) सीओएच (एम) 5 (COH(M) 5)
विवेक हाइब्रिड 27 (Vivek Hybrid 27) सीओएच (एम) 4 (COH(M) 4)
Maize Varieties
Maize

मक्के की बेबी कॉर्न किस्में (Maize Baby corn Varieties)

विवेक हाइब्रिड 27 (Vivek Hybrid 27), एचएम-4 (HM-4), वीएल बेबी कॉर्न-1 (VL Baby Corn-1), सीओबीसी-1 (COBC-1) आदि.

मक्के की पॉप कॉर्न किस्में (Maize Pop Corn Varieties)

शालीमार पॉप कॉर्न-1 (Shalimar Pop Corn-1), जवाहर पॉप कॉर्न-11 (Jawahar Pop Corn-11), पर्ल पॉपकॉर्न (Pearl Popcorn), वीएल एम्बर पॉप कॉर्न (VL Amber Pop Corn) आदि.

मक्के की स्वीट कॉर्न किस्में (Maize Sweet Corn Varieties)

शालीमार स्वीट कॉर्न-1 (Shalimar Sweet Corn-1), वीएल स्वीट कॉर्न हाइब्रिड-2 (VL Sweet Corn Hybrid-2), सेंट्रल मक्का वीएल स्वीट कॉर्न 1 (Central Maize VL Sweet Corn 1), एचएससी 1 (HSC 1), प्रिया स्वीट कॉर्न (Priya Sweet corn) आदि.

मक्का की किस्मों की विशेषताएं और पैदावार

बिरसा मक्का -1 यह मक्के का किस्म (makka variety) 85 दिनों मे तैयार हो जाता है इस किस्म की उपज क्षमता 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की है।

पूसा कम्पोजिटट-3 यह मक्के की मध्यम अवधि की किस्म है इसका भुट्टा लंबा तथा दाना पीला, आकर्षक एवं मोटा होता है। इस किस्म की खास बात यह है कि यह किस्म अच्छी गुणवता वाली चारा देती है एवं पकने तक इसके तने हरे ही रहते है। इस किस्म की उपज क्षमता 44 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की है।

पूसा कम्पोजिटट-4 ➢ यह मध्यम अवधि मे पकने वाली किस्म है इसकी तने मे चारे के लिए अच्छी गुणवत्ता पाई जाती है। इसका भुट्टा लंबा तथा दाना पीला, आकर्षक एवं मोटा होता है। इस किस्म की उपज क्षमता 44 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की है।

एचएम-13 ➢ इस किस्म मे 75% स्टार्च की मात्रा पाई जाती है इसकी उपज क्षमता 65-90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की है।

बिरसा विकास मक्का-2 ➢ यह मक्के की किस्म 80 दिनों मे तैयार हो जाता है इसमे प्रोटीन की मात्रा 7.5% होता है। इसकी उपज क्षमता 40-45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की है।

Maize Varieties
Maize Field

डी-941 ➢ यह मक्के की किस्म 80 से 85 दिनों मे तैयार हो जाता है इस किस्म कि प्रति हेक्टेयर जमीन से लगभग 40 से 45 क्विंटल फसल प्राप्त होता है।

प्रकाश (जेएच 3189) ➢ यह मक्के की किस्म 80 से 85 दिनों मे तैयार हो जाता है इसकी उपज क्षमता 25-30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की है। यह संकर किस्म की जल्दी तैयार होने वाली प्रजातियों में से एक है। इसकी खेती पूरे भारत में की जाती है। 

केसरी ➢ यह मक्के की किस्म 85 दिनों मे तैयार हो जाता है इसकी औसतन पैदावार 16 क्विंटल प्रति एकड़ है। इसके दाने केसरी रंग के होते हैं।

मक्का के बीज को ऑनलाइन यहाँ से ऑर्डर किया जा सकता हैंClick here

तो मुझे आशा है कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। और उन तक भी मक्का के किस्मों (makka variety) के बारे मे जानकारी पहुँचाए।

यह भी पढे..

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Strawberry Farming : स्ट्रॉबेरी की खेती कर किसान कर सकते है मोटी कमाई

स्ट्रॉबेरी (Strawberry) अपनी एक अलग ही रंग और विशेष स्वाद के लिए पहचानी जाती हैं। इसके फल बङे लुभावने, रसीले एवं पौष्टिक होते हैं।...

Khira ki kheti : खीरा की खेती कैसें करें, साथ ही जाने खीरे की खेती से जुङी महत्वपूर्ण बातें। Cucumber Farming in hindi

खीरे की खेती (Cucumber Farming) ज्यादातर जायद और खरीफ़ दो सीजन में की जाती है. वैसे तो खीरे की खेती पॉलीहाउस या ग्रीन हाउस...

Mushroom : मशरूम की प्रोसेसिंग करके बना सकते हैं कई प्रोडक्ट, लंबे समय तक नहीं होते हैं खराब

मशरूम (Mushroom) में स्वाद और पौष्टिक गुणों के साथ-साथ अनेक औषधिय गुण पाए जाते है इसलिए इसकी मांग पूरे साल भर देखने को मिलता...

SSO ID क्या हैं कैसें बनायें एसएसओ आईडी, जानियें SSO ID की पूरी जानकारी।

आज के इस लेख मे बात करने वाले हैं SSO ID के बारे मे क्योंकि एसएसओ आईडी के कई फायदे हैं। जिससे ये आइडी...

Power tiller price : पावर टिलर की कीमत, सब्सिडी, पावर टिलर के उपयोग एवं कैसे काम करता है, यहां से जानें।

पावर टिलर के बारे में जानकारी (Information about power tiller) पावर टिलर (Power tiller) खेती-बाङी की एक ऐसी मशीन है। जिसका इस्तेमाल खेत की जुताई,...

मुर्गी पालन से कम खर्च में पाएं अधिक मुनाफा – Poultry Farming Business

गरीब हो या उधमी सबके लिए है मुर्गी पालन (Poultry Farming) मे आपर संभावनाए। प्राचीन काल से ही मुर्गी पालन ग्रामीणों कि आर्थिक स्थिति...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

  • Connect with us
error: Content is protected !! Do\'nt Copy !!