Wednesday, April 24, 2024

E-Shram Card : करोड़ों श्रमिकों को मिलेगी नई पहचान जानिए क्या है खास और इसके फायदे

हमारी सरकार देश की जनता की परेशानियों को देखते हुए कई प्रकार की योजनाओ की शुरुआत करती है जिसका लाभ लेकर आम नागरिक लभान्वित होते है। केंद्र सरकार के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया गया है जिससे असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ कामगारों को इससे फायदा होगा। सरकार इस पोर्टल के माध्यम से नेशनल डेटाबेस तैयार करेगी और इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले कामगार को एक ई-श्रम कार्ड (E-Shram Card) जारी किया जाएगा। 

ई-श्रम वेबसाइट के जरिए श्रमिक अपना कार्ड बनवा सकेंगे वेबसाइट पर असंगठित श्रमिको की पंजीकरण करने की सुबिधा दी गई है। प्रत्येक श्रमिकों को पहचान पत्र जारी की जाएगी। ई-श्रम कार्ड में 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी यूएएन (UAN) रहेगा। ये श्रमिक कार्ड पूरे देश में हर जगह वैध रहेगा।

सरकार ई श्रम पोर्टल की मदद से श्रमिकों के आंकड़े और उनकी कार्यों के बारे मे जानकारी लेगी. फिर उसी जानकारी के आधार पर सरकार श्रमिकों के लिए योजनाएं की शुरुआत करेगी। इस डाटाबेस में छोटे और सीमांत किसान, कृषि मजदूर, प्रवासी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार, कंस्ट्रक्शन वर्कर और असंगठित क्षेत्र के दूसरे वर्कर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।


ई-श्रम कार्ड क्या है (E-Shram Card Kya Hai in hindi)

ई-श्रम कार्ड सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए ई-श्रम कार्ड की शुरूआत की है। ई-श्रम कार्ड बनाने का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे ऐसे श्रमिक जो कि आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा जिन्हें लगातार काम भी नहीं मिल पाता है उन श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल की मदद से श्रमिकों का डेटा और जानकारी एकत्र करके उसके आधार पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। 


ई-श्रम पोर्टल क्या है (E-Shram portal kya hai)

सरकार ई-श्रम पोर्टल की मदद से श्रमिकों का डेटा और जानकारी एकत्र करके उसके आधार पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए योजनाएं और नियम बनाएगी। सरकार सुनिश्चित करेगी कि योजनाओं का लाभ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तक पहुंचे। 

E-Shram Card
E-Shram Card

​कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी है ?

ई-श्रम कार्ड बानने के लिए श्रमिकों को कुछ दस्तावेज की आवश्यकता होती है जिसकी मदद से श्रमिक ई-श्रम कार्ड आसानी से बना सकते है ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए श्रमिकों को CSC (Common Service Center) सेंटर पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है ये कार्ड सरकार की तरफ से बिल्कुल निशुल्क बनाया जाता है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाईल नंबर (ओटीपी के लिए)
  • बैंक खाता

यह भी पढे

प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना क्या है तथा इससे किसानों को क्या लाभ है!


कौन-कौन से श्रमिक आवेदन कर सकते है

वैसे श्रमिक जो ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं है तथा श्रमिकों को आयकर दाता नहीं होना चाहिए। श्रमिकों की उम्र सीमा 16 से 59 वर्ष तक निर्धारित की गई है जिनका उम्र 16 वर्ष से कम है तथा जिनका उम्र 59 वर्ष से अधिक है वैसे श्रमिक आवेदन नहीं कर सकते है। मतलब ये कि जो श्रमिक ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं तथा वे आयकर दाता भी नहीं है तथा जिनका उम्र 16 से 59 वर्ष के बीच है वैसे श्रमिक आवेदन कर सकते है।

असंगठित श्रमिकों के कुछ उदाहरण

  • छोटे और सीमांत किसान
  • एकृषि मजदूर
  • बुनकरों
  • बढ़ई
  • नमक कार्यकर्ता
  • ईट भट्टों और पत्थर की खदानों में काम करने वाले मजदूर
  • आरा मिल में काम करने वाले
  • शेयर क्रॉपर्स
  • मछुआरो
  • पशुपालन में लगे लोग
  • बीड़ी रोलिंग
  • लेवलिंग और पैकिंग
  • भवन और निर्माण श्रमिक
  • चमड़े के कर्मचारी और असंगठित क्षेत्र के दूसरे वर्कर
E-Shram Card Kya Hai
E-Shram Card Kya Hai

ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें

ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए श्रमिकों को नजदीकी जन सेवा केंद्र या सहज वसुधा केंद्र पर जाकर इस कार्ड का आवेदन कर सकते है। ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए श्रमिकों के पास आवश्यक दस्तावेज होनी चाहिए।

ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप

  1. सबसे पहले आवेदक को ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाना होगा। 
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  3. इसके बाद आधार से जुड़े नंबर से ओटीपी के जरिए या फिंगर प्रिंट के जरिए लॉग इन करना होगा। इसके बाद आधार नंबर दर्ज करना होगा। ओटीपी या फिंगर प्रिंट के जरिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होगा।
  4. अब मांगी गई जानकारियां जैसे कि श्रमिक का नाम, पेशा, बैंक खाते की जानकारी, पता, पढ़ाई, स्किल आदि की जानकारी को सही-सही दर्ज कर आगे बढ़े।
  5. इन सभी प्रक्रियाओ से गुजरने के बाद आपका कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे आप डाउनलोड कर प्रिन्ट कर सकते है। 

यह भी पढे

एलोवेरा की खेती कैसे करें


Frequently Asked Questions (FAQs)

Q. ई-श्रम कार्ड कैसे बनाए ?
अगर कोई श्रमिक ई-श्रम कार्ड बनाना चाहता है तो इसके लिए श्रमिक को नजदीकी जन सेवा केंद्र, सहज वसुधा केंद्र या साइबर कैफे पर जाकर इस कार्ड को बना सकते है। इसे बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों का होना जरूरी होता है।

 

Q. क्या ई-श्रम कार्ड बनाने मे पैसा लगता है ?
नहीं ई-श्रम कार्ड बनाने मे कोई भी पैसा नहीं लगता है ये सरकार की तरफ से बिल्कुल निशुल्क बनाया जा रहा है। यदि आपका कार्ड बन चुका है और आप इस कार्ड मे किसी भी प्रकार का अपडेशन करना चाहते है तब आपको ₹20 का भुगतान करना होता है।

 

Q क्या ई-श्रम कार्ड को हर साल बनाना होता है ?
बिल्कुल नहीं ये कार्ड सिर्फ एक ही बार बनता है लेकिन यदि आपके द्वारा पहले से दी गई जानकारी में किसी भी प्रकार का बदलाव हुआ है तो आप इस कार्ड मे अपडेट कर सकते है।

 

Q. क्या ई-श्रम कार्ड के लिए उम्र सीमा तय की गई है ?
जी हाँ. इस कार्ड के लिए सरकार की तरफ से उम्र सीमा निर्धारित की गई है जिसमे की 16 वर्ष से कम उम्र के श्रमिक एवं 59 वर्ष से अधिक के श्रमिक इस कार्ड को नहीं बना सकते है। 

ई-श्रम कार्ड से जुङी और अधिक जानकारी के लिए सरकार की ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ जाकर ई-श्रम कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। ई-श्रम कार्ड से जुङी जानकारी के लिए सरकार ने एक राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 14434 भी शुरू किया है जहाँ पर श्रमिक कॉल करके ई-श्रम कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

तो दोस्तों मुझे आशा है कि आपको ई-श्रम कार्ड से जुड़ी जानकारी पसंद आयी होगी इस पोस्ट मे ई-श्रम कार्ड से जुङी अनेक प्रकार की जानकारियाँ दी गई है। अगर आपको इस पोस्ट से संबंधित कोई भीं सवाल हो तो आप हमसे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है।

तो दोस्तों मुझे आशा है कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। और उन तक भी ई-श्रम कार्ड के बारे मे जानकारी पहुँचाए।

यह भी पढे !

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bathua ki Kheti : कैसें करे बथुआ की खेती, किसान बथुआ की खेती से कर सकते हैं अच्छी कमाई। Bathua in hindi

बथुआ (Bathua) को लोग भली-भाँति जानते ही होंगे क्योंकि इसमे पाए जाने वाले गुण कई बीमारियों से दूर रखने मे मदद करता हैं। बथुआ...

Agriculture General Knowledge : 100+ कृषि सामान्य ज्ञान प्रश्न एवं उत्तर यहां से पढ़ें। एग्रीकल्चर के महत्वपूर्ण प्रश्न। Agriculture gk in hindi

कृषि से संबंधित प्रश्न (Agriculture General Knowledge question) अक्सर परीक्षाओं मे पूछी जाती हैं परीक्षाओं को ध्यान मे रखकर आज के आर्टिकल मे कृषि...

Milking Machine क्या है कैसे काम करती है। मिल्किंग मशीन की पूरी जानकारी। Dudh Nikalne ki Machine

हमारे यहाँ दुधारू पशुओं का दूध निकालने के लिए हाथों का इस्तेमाल किया जाता है, यह हमारा परंपरिक तरीका मना जाता है. लेकिन अब...

Lahsun ki Kheti : कब और कैसें करें लहसुन की खेती, जिससे हो अच्छा मुनाफा। Garlic Farming in hindi

लहसुन (Garlic) कंद वाली रबी मौसम की फसल है, कंदीय फसलों मे प्याज एवं आलू के बाद लहसुन को एक महत्वपूर्ण फसल के रूप...

Ajola Kya hai : अजोला की खेती कैसें करें, जानें हरे चारे के रूप मे अजोला का इस्तेमाल। Azolla Farming

अजोला (Azolla) पानी पर तैरने वाला एक फर्न हैं इसका प्रयोग पशु आहार एवं जैव उर्वरक के रूप मे किया जाता हैं। अजोला पशुओ...

Mushroom ki Kheti : कब और कैसे शुरू करें मशरूम की खेती – Mushroom farming Business

पिछले कुछ वर्षों से मशरूम की खेती (mushroom farming) के प्रति किसान जागरूक हुए है जिसके कारण मशरूम की खेती का चलन तेजी से...

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

  • Connect with us
error: Content is protected !! Do\'nt Copy !!