Monday, April 29, 2024

E Ganna : ई गन्ना एप क्या है, E Ganna App कैसे डाउनलोड एवं इस्तेमाल करें। E Ganna in hindi

उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों की सुविधा के लिए E Ganna App एवं ई गन्ना वेब पोर्टल की शुरुआत की हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 नवंबर 2019 को ई गन्ना एप एवं इसकी वेब पोर्टल की शुरुआत किए। इस एप की मदद से गन्ना किसान गन्ना आपूर्ति से संबंधित सभी जानकारी पा सकते हैं। इस एप पर उपलब्ध सभी जानकारी गन्ना विभाग के आधिकारिक डेटाबेस से प्रदान की जाती हैं जो की बिल्कुल सही और सटीक होता हैं। उत्तर प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए ई गन्ना एप काफी लाभदायक साबित हो रहा हैं तभी तो गन्ना उत्पादक किसानों के द्वारा अभी तक इस एप को 10 लाख से ज्यादा बार प्ले स्टोर से डोनलोड किया गया हैं। यह एप मात्र 5.53 MB की हैं जो एंड्रॉयड 4.1 या उससे अधिक के ऑपरेटिंग सिस्टम मे आसानी से चलता हैं। इस एप का अभी 5.5 वर्ज़न प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं जो की अभी का अपडेटेड वर्ज़न हैं।

हमारे देश भारत मे सबसे ज्यादा गन्ना का उत्पादन उत्तर प्रदेश मे होता हैं उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बङा राज्य हैं इस राज्य मे 75 जिले हैं लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है। सबसे ज्यादा गन्ना का उत्पादन उत्तर प्रदेश मे होता हैं तो ज्यादा किसान भी होंगे जो गन्ना की खेती करते होंगे। उन किसानों की सहायता के लिए सरकार ने eGANNA CANE UP एप एवं इसकी पोर्टल की शुरुआत की हैं। जिससे किसानों को गन्ना कैलेंडर, सप्लाई टिकट, प्री कैलेंडर, गन्ना पर्ची एवं गन्ना तौल आदि की जानकारी के लिए किसानों को यहां-वहां भटकना न पङे। किसान eGANNA एप एवं वेब पोर्टल के माध्यम से अपने गन्ने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को एंड्रॉयड स्मार्टफोन मे एप के जरिए आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। e ganna app में किसानों को खेत और उसकी खेती, रकबा, फसल गन्ना पर्ची तथा अन्य सभी तरह की जानकारी प्राप्त होगी।

आज के इस लेख मे E Ganna App एवं इसकी वेब पोर्टल का इस्तेमाल कैसें करें इसकी पूरी जानकारी देने की कोशिश की गई हैं। अगर आप भी eGANNA CANE UP एप के बारे मे जानकारी चाहते हैं तो ये लेख आपको eGANNA से संबंधित जानकारी जुटाने मे मदद कर सकता हैं।

ई गन्ना एप क्या हैं (E Ganna App kya hain in hindi)

ई गन्ना एप एक एंड्रॉयड ऐप्लकैशन हैं जो उत्तर प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए इस एप को बनाया गया हैं यह एप सिर्फ उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बनाया गया हैं। इस एप को गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों की समस्या को देखते हुए बनाया गया हैं। इस एप के जरिए गन्ना बकाया, भुगतान एवं गन्ना खरीद बिक्री समेत गन्ना किसानों की कई समस्याओं का समाधान इस एक छोटे से एप से हो जाएगा। इस एप की मदद से किसान अब सीधे गन्ने की बिक्री और दूसरी सूचनाओ के बारे मे ऑनलाइन जानकारी जुटा सकेगे।

ई गन्ना एप को डाउनलोड कैसें करें (How to download e Ganna app)

किसान ई गन्ना एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं या चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के आधिकारिक वेबसाईट (https://caneup.in/) से भी इस एप को डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से कैसे डाउनलोड करना हैं इसकी स्टेप बाय स्टेप जानकारी नीचे दी गई हैं नीचे दिये गए स्टेप को फ़्लो करके इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। (E Ganna App Download)

How to download e Ganna app
How to download e Ganna app

E Ganna App Download 2023

स्टेप 1

सबसे पहले स्टेप मे गूगल प्ले स्टोर को ओपन करें। 

स्टेप 2

गूगल प्ले स्टोर के ओपन होने के बाद सर्च बार मे eGANNA CANE UP सर्च करें। पहले रिजल्ट मे जो इस एप का नाम दिखेगा उसपर क्लिक करें।

स्टेप 3

क्लिक करते ही आपको इंस्टॉल (Install) का बटन दिखेगा उसपर क्लिक करते ही eGANNA CANE UP एप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। ये ज्यादा MB का एप न होने के कारण यह बहुत ही जल्दी डाउनलोड हो जाएगा। 

ई गन्ना एप कैसे चलाएं (E Ganna App kaise chalaye)

ई गन्ना (e ganna) एप को चलाना बिल्कुल ही आसान हैं इस एप को चलाने के लिए आपके फोन मे इंटरनेट का होना जरूरी हैं बिना इंटरनेट के यह एप काम नही करता हैं। इसलिए जिस भी स्मार्टफोन मे इंटरनेट हैं उसमे इस एप्प को डाउनलोड करके एप को ओपन करें। एप को ओपन करते ही आपको एप का इन्टरफेस दिखेगा। जिसमे आपको भाषा बदले, रजिस्टर किसान, जानकारी देखे, किसान हटाए, जानकारी अपडेट करें और हमारे बारे मे ये सारे ऑप्शन आपको देखने को मिलता हैं। अगर आपको भाषा बदलना हैं, नए किसान जोङना या जानकारी अपडेट करना हैं तो उसपर क्लिक करके आगे बढ़ सकते हैं।

✓ इस एप के होम पेज पर छह प्रकार के विकल्प दिए गए हैं – (e ganna app kaise chalaye)

  1. भाषा बदले
  2. रजिस्टर किसान
  3. जानकारी देखे
  4. किसान हटाए
  5. जानकारी अपडेट करें
  6. हमारे बारे में

आइये एप के कुछ विकल्पों के बारे मे बारी-बारी से जानते हैं। 

E Ganna App Download
E Ganna App Download

भाषा बदले

भाषा बदले वाले विकल्प पर क्लिक करके किसान अपनी एप का भाषा बदल सकते हैं भाषा बदलने पर एप की सारी जानकारी उसी भाषा मे दिखाई देने लगेगी। 

रजिस्टर किसान

रजिस्टर किसान वाले ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपसे यूजीसी कोड (Unique Grower Code) पुछा जाता हैं जो किसान पहले से ही रजिस्टर होंगे उन्हे UGC कोड मालूम होगा। UGC कोड वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपना कोड डालकर अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं।

जानकारी अपडेट करें

जानकारी अपडेट वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

हमारे बारे मे 

हमारे बारे मे वाले ऑप्शन पर क्लिक करके एप के बारे मे जान सकते हैं।

UGC कोड की मदद से किसान कैलेंडर, गन्ना तौल, भुगतान एवं सप्लाई टिकट के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किया गया टोल फ्री नंबर

गन्ना के किसानों के लिए चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया हैं वो नंबर 1800-121-3203 हैं इस नंबर पर कॉल करके किसान जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ई गन्ना एप के बारे मे (About E Ganna App)
शुरू की गई सेवा
E-Ganna App
शुरू की गई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
लॉन्च की गई 13 नवंबर 2019
उद्देश्य गन्ना किसानों को ऑनलाइन जानकारी प्रदान कराना
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान
टोल फ्री नंबर 1800-121-3203
राज्य उत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाईट
https://caneup.in/
E Ganna App से किसानों को लाभ (Farmers benefit from E Ganna App)
  • गन्ना किसानों को घर बैठे इस एप की मदद से जानकारी मिल जाएगी। 
  • एप के आने से किसानों को जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना नही पङेगा। 
  • किसानों को सारी जानकारी आसानी से प्राप्त हो इसके लिए इस एप की शुरुआत की गई।
  • इस एप के आने से किसानों को समिति कार्यालय के चक्कर नही काटने पडे़गे और घर बैठे सारी जानकारी किसानों को समय पर मिल पाएगी। 
  • इस एप के आने से पर्चियों की कालाबाजारी नही हो पाएगी।
E Ganna App से संबंधित पूछे गए प्रश्न (FAQs)
UGC कोड का फूल फोरम क्या हैं?
यूजीसी का फूल फोरम Unique Grower Code होता हैं। 
E-Ganna App कहाँ से डाउनलोड करें?
ई गन्ना (e ganna) एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं या चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के आधिकारिक वेबसाईट (https://caneup.in/) से भी इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। 
चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?
गन्ना के किसानों के लिए चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया हैं वो नंबर 1800-121-3203 हैं।

तो मुझे आशा है कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। और उन तक भी ई गन्ना एप (e ganna up) के बारे मे जानकारी पहुँचाए।

यह भी पढे..

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ganna ki Kheti : कैसे करें गन्ना की खेती, जानें गन्ना की खेती की पूरी जानकारी। Sugarcane Farming in hindi

चीनी की मांग दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही हैं गन्ना चीनी का मुख्य स्त्रोत हैं चीनी की मांग की पूर्ति के लिए...

Genda ki Kheti : गेंदें की फूल की खेती कैसे करें, जानिये इसकी खेती से जुङी कई बातें : Genda Phool Ki Kheti

हमारे देश मे फूलों (Phoolon) का लगभग सभी समारोहों मे इस्तेमाल होने के कारण इसका दिन प्रतिदिन मांग बढ़ रहा हैं। वर्तमान समय मे...

Chana ki kheti : चना की खेती कब और कैसें करें, जानिए बुआई का सही समय से लेकर कटाई तक की पूरी जानकारी। Gram...

चना (Gram) जिसे सभी लोग भली भांति जानते हैं चने के दाने से बनायी गई दाल को खाने मे उपयोग किया जाता हैं साथ...

Strawberry Farming : स्ट्रॉबेरी की खेती कर किसान कर सकते है मोटी कमाई

स्ट्रॉबेरी (Strawberry) अपनी एक अलग ही रंग और विशेष स्वाद के लिए पहचानी जाती हैं। इसके फल बङे लुभावने, रसीले एवं पौष्टिक होते हैं।...

Khad Price List : यहाँ से जाने खाद की नई कीमत के बारे में। Fertilize Rate list

अभी का समय खरीफ का सीजन का हैं किसानों द्वारा खरीफ की फसलों की बुआई की तैयारी की जा रही हैं। खरीफ के सीजन...

छत पर जैविक फल और सब्जी लगाने के लिए सरकार दे रही है सब्सिडी – Chhat par bagwani Yojana

अगर आप शहर के रहने वाले है और आपकी घर की छत खाली है तो उस पर टेरेस गार्डनिंग करने के लिए बिहार सरकार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

  • Connect with us
error: Content is protected !! Do\'nt Copy !!