Sunday, April 28, 2024

JCB मशीन क्या हैं, JCB की कीमत कितनी हैं – इस मशीन का इस्तेमाल किन कार्यों मे किया जाता हैं। यहाँ से जानें।

आपलोगों ने कभी न कभी JCB मशीन को देखा ही होगा। यह मशीन अक्सर खुदाई करते हुए, सङक बनाने के कार्यों मे मदद करते हुए, किसी पुराने एवं नए मकान को गिराते हुए या तो फिर नहर की सफाई करते हुए दिखती ही हैं। यह मशीन सङक बनाने से लेकर तलाब खोदने एवं अन्य कार्यों को आसानी से कर लेता हैं। यह मशीन कई मानव के कार्यों के बराबर अकेले की कार्य करता हैं। मशीनीकरण हमारे देश मे लगातार बढ़ रहा हैं आज के समय मे छोटे से लेकर बङे काम को करने के लिए कई तरह के मशीन आ गये हैं जिससे काम तो आसानी से हो ही जाता हैं बिना ज्यादा मेहनत किए हुए।

अभी से कुछ महीने पहले तक JCB उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली मे खूब चर्चाओं मे थी। इस मशीन के चर्चा मे होने का कारण हैं इस मशीन से अवैध मकानों को ढ़ाहने और अतिक्रमण को हटाने मे इस मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह पीले रंग की दिखने वाली मशीन कुछ ही घंटों मे मकान, सङक आदि को ध्वस्त कर देती हैं। यह मशीन तोङने के कार्य मे भी काम मे आता हैं और बनाने के कार्य मे भी काम मे आता हैं।

आज के इस लेख मे हमलोग जानेगें कि JCB की कितनी कीमत हैं, इसका पूरा नाम क्या हैं, यह मशीन कौन सी कंपनी बनाती हैं, यह कौन-कौन सी कार्य को करती हैं यानि की इस लेख मे JCB के बारे मे विस्तार से जानेगें।

जेसीबी का फुल फॉर्म (JCB Full Form)

JCB का फूल फॉर्म इंग्लिश एवं हिन्दी मे निम्न मे दी गई हैं।

  • JCB Full Form English – Joseph Cyril Bamford
  • JCB Full Form Hindi – जोसेफ सिरिल बम्फोर्ड

JCB के बारे मे (About JCB)

JCB कोई मशीन का नाम नही हैं बल्कि यह एक कंपनी का नाम हैं जिस तरह से ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी महिंद्रा, सोनालिका, जॉन डियर, न्यू हॉलेंड एवं कुबोटा आदि हैं ठीक उसी प्रकार इस वाहन का नाम है ‘Backhoe Loader’ जिसे बैकेहो लोडर कहा जाता हैं। backhoe loaders का हिन्दी मे मतलब होता हैं खुदाई करने वाली मशीन।

JCB कंपनी के संस्थापक का नाम Joseph Cyril Bamford हैं इनके नाम पर ही JCB कंपनी का नाम रखा गया हैं। इन्होंने इस कंपनी को 1945 मे स्थापित किया था। इस कंपनी का मुख्यालय रोसेस्टर, स्टैफ़र्डशायर, इंग्लैंड, यूके मे हैं। JCB कंपनी के उत्पाद 125 से अधिक देशों मे बेचे जाते हैं। हमारे देश भारत मे भी JCB के कारखाने हैं जो की नई दिल्ली के बल्लभगढ़ मे स्थित हैं यह फैक्ट्री बैकहो लोडर के लिए दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री है। नई दिल्ली के बल्लभगढ़ की फैक्ट्री जेसीबी इंडिया का मुख्यालय भी है।

ट्रैक्टर जेसीबी क्या हैं (Tractor JCB kya hain in hindi)

आजकल आपलोगों ने ट्रैक्टर मे भी JCB का लोडर बकेट लगा हुआ देखा होगा। इस लोडर बकेट की मदद से ट्रैक्टर से भी JCB के जैसे काम किए जा सकते हैं। ये लोडर बकेट वैसे ट्रैक्टर मे लगाया जाता हैं जिसकी अश्व शक्ति अच्छी होती हैं क्योंकि इस लोडर बकेट को चलाने के लिए अच्छी ताकत वाली ट्रैक्टर की आवश्यकता होती हैं। ट्रैक्टर मे JCB के अटैचमेंट लग जाने से ट्रैक्टर JCB के कई कार्य कर लेती हैं।

Tractor JCB
Tractor JCB

ट्रैक्टर जेसीबी कौन-कौन सी कार्य कर लेती हैं।

  • यह मिट्टी की खुदाई करने का कार्य कर लेती हैं। 
  • यह मालवा को भी आसानी से हटा देती हैं।
  • रोड के निर्माण कार्य मे ट्रैक्टर JCB रोड पर मिट्टी डालने एवं समतल करने मे मदद करती हैं।
  • इसका निर्माण कार्यों मे भी इस्तेमाल किया जाता हैं।
  • यह मशीन ट्रैक्टर मे भी किसी समान की लोडिंग करने मे मदद करती हैं।
  • नहर आदि की उराही करने मे भी इस मशीन का इस्तेमाल किया जाता हैं।

JCB के तुलना मे यह ट्रैक्टर JCB मोटा मोटी वो सारे कार्य कर लेती हैं जो की एक JCB करता हैं लेकिन ट्रैक्टर JCB छोटे मोटे कार्य करने के लिए बनाया गया हैं।  

जेसीबी की कीमत (JCB Price)

जेसीबी की कीमत (JCB Price) की शुरुआत करीब 10 लाख रुपये से हो जाती हैं और यह 25-35 लाख की कीमत तक की होती हैं। कीमत कंपनी, मॉडल, तकनीक, परफॉरमेंस और गुणवत्ता पर निर्भर करती है। बैकेहो लोडर कई बङी कंपनियों से लेकर छोटी कंपनियाँ बनाती हैं।

कहाँ से खरीदे जेसीबी मशीन (Kha Se Kharide JCB)

जेसीबी मशीन आसानी से बाजार मे उपलब्ध हैं इसे खरीदने के लिए अपने क्षेत्र के विक्रेता (dealer) से संपर्क कर सकते हैं। जेसीबी के पास पूरे भारत में 60 से अधिक डीलरों और 700 आउटलेट्स का नेटवर्क है जिनसे आप संपर्क करके जेसीबी खरीद सकते हैं।

https://www.jcb.com/en-in/dealer-locator? इस लिंक पर आप क्लिक करके अपने एरिया के डीलर के लोकैशन का पता कर सकते हैं। 

जेसीबी मशीन का रंग पीला ही क्यों होता है (Why is the color of JCB machine yellow)

आपने जहां कहीं भी जेसीबी मशीन को देखा होगा उसका रंग पीला ही होगा। क्या आपलोग इसके रंग के पीला होने का कारण जानते हैं अगर आप नही जानते हैं तो मै आपको बता देता हूँ। रंगों की दुनिया मे हर रंग की एक अपनी अलग विशेषता होती हैं हर रंग की अलग-अलग वेवलेंथ होती हैं। रंगों मे वेवलेंथ मे सबसे ज्यादा वेवलेंथ लाल रंग की होती हैं इसलिए लाल रंग को सबसे ज्यादा दूर से देखा जा सकता हैं इसी कारण से लाल रंग का इस्तेमाल ज्यादातर खतरे के संकेत या ट्रैफिक लाइट के लिए किया जाता है। दूसरे नंबर पर आता है पीला रंग, जिसकी वेवलेंथ लाल से कम होती है लेकिन ब्लू रंग से ज्यादा होती है, इसलिए जेसीबी मशीन मे पीले रंग का इस्तेमाल किया जाता हैं जिससे की जेसीबी सङक पर चलते हुए या तो फिर किसी काम को करते हुए दूर से ही दिखाई पङ जायें। पीले रंग को वर्षा, रात, कोहरा या धुंध में भी पहचाना जा सकता है, पीले रंग का लैटरल पेरीफेरल विजन लाल रंग की तुलना मे ज्यादा होता हैं। सिर्फ जेसीबी मशीन का ही नही बल्कि आपने ये नोटिस जरूर किया होगा की स्कूल बस का भी रंग पीला ही होता हैं। 

JCB
JCB
जेसीबी कौन-कौन सी कार्य कर लेती हैं (What tasks does JCB do)
  • जेसीबी मिट्टी खुदाई का कार्य करता हैं।
  • इस मशीन की मदद से तलाब का निर्माण किया जा सकता हैं एवं तलाब की सफाई भी की जा सकती हैं।
  • मलवा को हटाने मे जेसीबी का इस्तेमाल किया जाता हैं।
  • पेङ को भी जेसीबी उखाङ सकता हैं एवं एक जगह से दूसरा जगह भी कर सकता हैं।
  • जेसीबी से नहर, नाला आदि की सफाई की जाती हैं।
  • जेसीबी से लोड, अनलोड भी किया जाता हैं।
  • जेसीबी से मकान को भी गिराया जा सकता हैं।
  • इस मशीन की मदद से कच्चा रास्ता भी बनाया जा सकता हैं।

जेसीबी की मदद से कई छोटे बङे कार्य किए जाते हैं जिनमे से कुछ कार्य को ऊपर लिखा गया हैं यह मशीन कई कार्य बहुत ही कम समय मे कर लेता हैं। 

जेसीबी को किराये पर चलाकर कमायें मुनाफा (Earn profit by running JCB on rent)

जेसीबी को किराये पर भी चलाकर काफी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता हैं क्योंकि जेसीबी का किराया प्रति घंटे के हिसाब से लिया जाता हैं जिससे की जेसीबी को किराये पर भी चलाकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता हैं जेसीबी के एक घंटे का किराया लगभग 800-1000 रुपये प्रति घंटा का हैं। जेसीबी का कार्य हर समय मिलते भी रहता हैं क्योंकि यह मशीन कई कार्य कर लेता हैं जिससे इस मशीन की जरूरत पूरे साल होती ही हैं किसी न किसी काम को करने के लिए।  

जेसीबी से संबंधित पूछे गए प्रश्न (FAQs)
जेसीबी कौन से देश की है?
जेसीबी ब्रिटेन की कंपनी है जिसका मुख्यालय रोसेस्टर, स्टैफ़र्डशायर, इंग्लैंड, यूके मे हैं।
जेसीबी के असली नाम क्या है?
जेसीबी का पूरा नाम जोसेफ सिरिल बम्फोर्ड हैं यही इसका असली नाम हैं।
जेसीबी का 1 दिन का किराया कितना होता है?
जेसीबी घंटा के हिसाब से चलता हैं इसका प्रति घंटा किराया 800-1000 रुपया का हैं यानि की जेसीबी एक दिन मे 10 घंटा भी चलता हैं तो 800 रुपया प्रति घंटा के हिसाब से इसका एक दिन का किराया 8000 रुपया आता हैं।
भारत में जेसीबी कौन बनाता है?
भारत मे जेसीबी जेसीबी इंडिया लिमिटेड” भारत में अर्थमूविंग और निर्माण उपकरण की अग्रणी निर्माता है।
जेसीबी को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
जेसीबी को इंग्लिश मे Joseph Cyril Bamford कहते हैं।

तो मुझे आशा है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया है तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। और उन तक भी जेसीबी मशीन के बारे मे जानकारी पहुँचाए।

यह भी पढे..

धन्यबाद..

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बुआई करने के लिए करें इन कृषि यंत्रों का उपयोग – 6 Modern sowing machine

Modern sowing machine आज के आधुनिक युग मे कृषि के क्षेत्र मे अनेक प्रकार के बदलाव हुए है नई-नई कृषि तकनीकों और नई कृषि यंत्र...

Roof Top Gardening : जल्दी करें, छत पर फल एवं सब्जियां उगाने के लिए सरकार दे रही हैं आधा पैसा। Chhat Par Bagwani Yojana

अगर आप छत पर फल एवं सब्जियां उगाना चाहते हैं और आप शहर मे रहते हैं तो ये योजना आपके बङे काम की हैं।...

Sarson ki kheti : सरसों की खेती कैसें करें, यहां से जानें सरसों की बुआई से लेकर कटाई तक की पूरी जानकारी। Mustard farming...

सरसों (Sarson) जिसका वानस्पतिक नाम ब्रेसिका जंशिया हैं यह क्रूसीफेरी (Cruciferae) कुल का द्विबीजपत्री पौधा है। सरसों की खेती (Sarson ki kheti) खरीफ की...

Neemastra : जानें, नीमास्त्र बनाने की विधि, उपयोग एवं फायदे के बारे मे। Neemastra Banane ki Vidhi

नीमास्त्र (Neemastra) कोई शस्त्र का नाम नहीं बल्कि जैविक कीटनाशक का नाम हैं यह फसलों मे लगे कीटों के नियंत्रण के लिए उपयोग मे...

[Syllabus] Agriculture Field Officer क्या है, कैसे बने ! पूरी जानकारी [ हिन्दी ] afo syllabus in hindi

एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर क्या है (Agriculture Field Officer Kya hai in hindi) एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर की भर्ती प्रति वर्ष इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (I.B.P.S)...

Chilli Varieties : जानिए, मिर्च के उन्नत किस्मों एवं इसकी विशेषताएं और पैदावार के बारे मे। Mirch ke kism in hindi

मिर्च नगदी फसलों मे से एक हैं मिर्च हमारे देश की मुख्य मसाला फसल हैं। इसकी खेती देश के लगभग सभी राज्यों मे की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

  • Connect with us
error: Content is protected !! Do\'nt Copy !!