Thursday, May 2, 2024

Paramparagat Krishi Vikas Yojana (PKVY) क्या है तथा इससे किसानों को क्या लाभ है !

देश कि किसानों की समस्याओ को देखते हुए केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार समय-समय पर किसानों कि मदद पहुचने के लिए अनेक प्रकार कि योजनाओ की शुरुआत करती रहती है उन्ही योजनाओ मे से एक है. परंपरागत कृषि विकास योजना जिसका मुख्य उदेश्य आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देना | हमारे देश में केमिकल आधारित खेती पर निर्भरता लगातार दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। अनाजों के साथ ही विभिन्न प्रकार की फल और सब्जियों की खेती में भी पेस्टिसाइड का भरपूर मात्रा मे प्रयोग किया जा रहा है. केमिकल आधारित खेती या रासायनिक खेती पर्यावरण के साथ-साथ मनुष्य में भी कई प्रकार के बीमारियों को दावत दे सकती है| इन्ही सभी परेशनियों को देखते हुए सरकार ने इस योजना को पेश किया है। इस योजना के तहत किसानों को ऑर्गेनिक खेती की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सरकार किसानों की वित्तीय मदद भी करेगी।


परंपरागत कृषि विकास योजना क्या है [ Paramparagat Krishi Vikas Yojana kya hai ]

सरकार ने परंपरागत कृषि विकास योजना की शुरुआत जैविक खेती (ऑर्गेनिक खेती) को बढ़ावा देने के लिए कि है. तथा इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से सरकार जैविक उत्पादों के सर्टिफिकेशन (प्रमाणीकरण) और मार्केटिंग को प्रोत्साहित करने की कार्य करती है। 

रासायनिक खेती करने की वजह से दिन प्रति दिन मिट्टी की उपजाऊ क्षमता पर असर पड़ रहा है जो की पर्यावरण के साथ-साथ मनुष्य में भी कई प्रकार के बीमारियों को दावत दे रही है | परंपरागत कृषि विकास योजना वो योजना है जिसमें फसल उगाने के लिए रासायनिक फर्टिलाइजर, रासायनिक पेस्टिसाइड का उपयोग नहीं करते हैं. बल्कि इसके जगह पर जैविक बायोफर्टिलाइजर, जैव कीटनाशक, नीम तेल, वर्मी कम्पोस्ट एवं पंच गव्य आदि के उपयोग करके फसल को उगाने का कार्य किया जाता है. जो की हमारे और हमारे वातावरण दोनों के लिए लाभदायक है. इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है |

ये भी पढे !


परंपरागत कृषि विकास योजना उदेश्य {Paramparagat Krishi Vikas Yojana Purpose}

परंपरागत कृषि विकास योजना का मुख्य उदेश्य किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक करना और जो किसान जैविक खेती के प्रति अपनी रूचि दिखाएंगे उन्हें बाद में जैविक खेती करने की बारीकियां सिखाई जाएगी. साथ ही सरकार किसानों की जैविक खेती के लिए बीज, खाद और जैविक उर्वरक भी उपलब्ध कराएगी.

इस योजना के तहत तीन साल के लिए प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है. सरकार इसमें किसानों को जैविक खाद, जैविक कीटनाशकों और वर्मी कंपोस्ट आदि खरीदने के लिए देती है |


Paramparagat Krishi Vikas Yojana
Paramparagat Krishi Vikas Yojana

Paramparagat Krishi Vikas Yojana Highlights

योजना का नाम परंपरागत कृषि विकास योजना
इनके द्वारा शुरू की गयी केंद्र सरकार द्वारा
लॉन्च कि तारीक 2015 में
योजना का उदेश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना
लाभार्थी देश के किसान
ऑफिसियल वेबसाइट https://pgsindia-ncof.gov.in/

परंपरागत कृषि विकास योजना के लाभ (Paramparagat Krishi Vikas Yojana labh)

  1. इस योजना के लाभ लेने से हमारे खेत की मिट्टी उपजाऊ क्षमता में वृध्दि हो जाती है. एवं सिंचाई अंतराल में वृध्दि होती है। 
  2. इससे किसानों को रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होने से लागत में कमी आती है. उत्पादकता में वृध्दि होती है। 
  3. मिट्टी, खाद्य पदार्थ और जमीन में पानी के माध्यम से होने वाले प्रदूषण में कमी आती है. जिससे बीमारियों में कमी आती है।
  4. किसानों को इस योजना के तहत तीन साल के लिए प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है. सरकार इसमें किसानों को जैविक खाद, जैविक कीटनाशकों और वर्मी कंपोस्ट आदि खरीदने के लिए देती है |

ये भी पढे !


तो दोस्तों मुझे आशा है कि आपको परंपरागत कृषि विकास योजना (Paramparagat Krishi Vikas Yojana) से जुड़ी जानकारी पसंद आयी होगी इस पोस्ट मे परंपरागत कृषि विकास योजना क्या है तथा इससे किसानों को क्या लाभ है इसकी पूरी जानकारी दि गई है | अगर आपको इस पोस्ट से संबंधित कोई भीं सवाल हो तो आप हमसे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है।

तो दोस्तों मुझे आशा है कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे | और उन तक भी परंपरागत कृषि विकास योजना (Paramparagat Krishi Vikas Yojana) की जानकारी पहुँचाए।

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ajola Kya hai : अजोला की खेती कैसें करें, जानें हरे चारे के रूप मे अजोला का इस्तेमाल। Azolla Farming

अजोला (Azolla) पानी पर तैरने वाला एक फर्न हैं इसका प्रयोग पशु आहार एवं जैव उर्वरक के रूप मे किया जाता हैं। अजोला पशुओ...

Agriculture gk question : 300+ कृषि सामान्य ज्ञान प्रश्न एवं उत्तर यहां से पढ़ें। एग्रीकल्चर के महत्वपूर्ण प्रश्न। Agriculture gk

कृषि से संबंधित प्रश्न (Agriculture gk question) अक्सर परीक्षाओं मे पूछी जाती हैं परीक्षाओं को ध्यान मे रखकर आज के आर्टिकल मे कृषि से...

Jhatka Machine : झटका मशीन क्या है, जानियें खेत मे झटका मशीन लगाने के फायदें और नुकसान के बारें में। Jhatka machine in hindi

आज के इस लेख मे हम बात करने वाले हैं किसानों के बीच मे काफी प्रचलित होने वाले झटका मशीन (Jhatka machine) के बारें...

Kela ki kheti : केला की खेती कैसें करें, जानें केला की खेती की पूरी जानकारी। Banana Farming in hindi

हमारे देश मे केला की खेती (Kela ki kheti ) प्राचीन काल से ही होते आ रहा हैं और अभी भी इसकी खेती बङे...

Aam Papad : आम पापड़ बनाना यहां से सीखे। Aam Papad Recipe in hindi

आम फलों का राजा है, आम किसे नहीं पसंद होता हैं खासकर बच्चों को तो ये बहुत पसंद होता हैं। आम हमारे सेहत के...

जानें, फलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में साथ ही जाने इनके वैज्ञानिक नाम – Fruits name in hindi

फल (Fruit) एवं सब्जियां मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त मात्रा मे पोषक तत्व उपलब्ध कराती हैं इसलिए डॉक्टर के द्वारा भी सलाह दिया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

  • Connect with us
error: Content is protected !! Do\'nt Copy !!