Monday, May 20, 2024

Gir Gay : क्या हैं गिर गाय की विशेषता, जानियें गिर गाय के बारें में। Gir Cow in hindi

गिर (Gir Cow) भारतीय नस्ल की गाय हैं गिर नाम गुजरात के गिर वन से लिया गया हैं जो कि इसका उद्गम स्थान हैं। गिर दुधारू नस्ल वाली गायों मे से एक है। अलग-अलग क्षेत्रों मे गिर को अलग-अलग नामों से भी जानते हैं इसे गुजराती, देसन, काठियावाडी, सूरती, सोरठी एवं भोदाली के नाम से जानते हैं। गिर गाय की प्रथम ब्यांत की उम्र 47 माह हैं और इसकी प्रति ब्यांत दूध उत्पादन क्षमता 1700 लीटर की हैं। गिर गाय की दूध की मांग बाजारों मे खूब देखने को मिलता हैं साथ ही इसकी घी की मांग हमारे देश मे ही नही बल्कि विदेशों मे भी खूब रहती हैं।

गिर गाय (Gir Gay) की उद्गम स्थान भले ही गुजरात हो लेकिन इसे भारत के कई राज्यों मे पाला जाता हैं यह भारतीय गाय की नस्ल काफी प्रचलित एवं लोकप्रिये हैं अपने गुणों के कारण। यह अच्छी प्रजनन क्षमता वाली नस्ल हैं। इस नस्ल की गाय में काफी अच्छे गुण होते है. इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी बेहतर होती है और यह लंबे समय तक दूध देती हैं। इस नस्ल की गाय की रखरखाव करने के लिए किसी खास तरह की व्यवस्था नही करनी पङती हैं।

देशी भारतीये गाय की जब-जब बात आती हैं वहां गिर गाय का नाम अवश्य ही आता हैं। गिर गाय के पालन मे लागत तो कम आती हैं लेकिन मुनाफा अच्छा होता हैं इसलिए पशुपालन करने वाले किसान भी गिर गाय का पालन करते हैं। गिर गाय की दूध की मांग पूरे साल होती हैं साथ ही इसके दूध से बने उत्पादों की मांग भी काफी ज्यादा होती हैं। गिर की दूध एवं घी की कीमत तो अच्छी मिलती ही हैं साथ ही इसके गोबर एवं गोमूत्र की भी बिक्री अच्छे दामों पर होती हैं। इसके गोबर से गोबर की खाद आदि बनायी जाती हैं एवं गोमूत्र से जैविक कीटनाशक आदि बनाया जाता हैं। इन जैविक कीटनाशक का इस्तेमाल फसलों मे लगने वाले कीटों के नियंत्रण के लिए किया जाता हैं।

अगर आप भी गिर गाय का पालन करने का सोच रहे हैं तो ये लेख आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं क्योंकि इस लेख मे गिर गाय से संबंधित जानकारी दी गई हैं जो कि आपके काम की हो सकती हैं।

Gir Cow
gir cow images

कैसें पहचाने गिर गाय (Gir Cow ko kaise pahchane)

नीचे मे गिर गाय की पहचान के लिए कुछ पॉइंट लिखा गया हैं जिससे गिर गाय को पहचानने मे आसानी होगी।

🔷 गिर गाय लाल रंग का होता हैं लगभग 80 प्रतिशत गिर गाय मे लाल रंग ही सबसे अधिक पाया जाता हैं।

🔷 गिर गाय की कान झुलते हुए एवं पत्ते की तरह मुडे हुए होते हैं। 

🔷 गिर गाय के आँखें बादाम के आकार की होती हैं।

🔷 गिर गाय का सिर भारी एवं उभरा हुआ होता हैं एवं चेहरा लंबा होता हैं।

🔷 गिर गाय का पूंछ का सिरा गुच्छेदार एवं काला होता है।

🔷 नर गिर गाय की औसत ऊंचाई 159 सेंटीमीटर एवं औसत वजन 544 किलोग्राम होता हैं।

🔷 मादा गिर गाय की औसत ऊंचाई 130 सेंटीमीटर एवं औसत वजन 310 किलोग्राम होता हैं। 

गिर गाय एक दिन मे कितना दूध देती हैं (Gir cow milk per day)

गिर गाय प्रतिदिन (Gir cow milk per day) 10 से 12 लीटर दूध देती हैं। गिर गाय की प्रति ब्यांत दूध उत्पादन क्षमता 1700 लीटर की हैं। 

Dairy Farming
Dairy Farming

यह भी पढे..

गिर गाय की विशेषता (Specialty of Gir Cow)

🔷 गिर गाय दुधारू नस्ल हैं इसकी दूध उत्पादन क्षमता भी अच्छी हैं। 

🔷 गिर गाय की अच्छी प्रजनन क्षमता होती हैं।

🔷 गिर गाय अधिक समय तक दूध देती हैं।

🔷 गिर गाय की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती हैं।

🔷 गिर गाय के दूध में औसत वसा की मात्रा 4.4-4.9 प्रतिशत के बीच मे होती हैं एवं गिर गाय के दूध में वसा रहित ठोस (Solid not fat) पदार्थ की मात्रा 8.56-8.63 प्रतिशत पाई जाती हैं।

🔷 गिर गाय के दूध मे ए-2 (a2) प्रोटीन पाया जाता हैं। 

गिर गाय की दूध एवं घी से कमाई (Earning from milk and ghee of Gir cow)

गिर गाय के दूध की विशेषता (Gir Cow Milk Benefits Hindi)

गिर गाय (Gir Gay) के दूध एवं घी मे पाए जाने वाले गुणों के कारण इसकी मांग बाजार मे खूब रखती हैं। इसके दूध बलवर्धक, बुद्धिवर्धक एवं मस्तिष्क के विकाश के लिए अच्छा माना जाता हैं जिसके कारण लोग अपने बच्चों को देशी गाय का दूध पिलाना चाहते हैं। आज के समय मे बच्चों को ए-2 देसी गाय का दूध पिलाने का चलन काफी बढ़ा हैं जिसकी वजह हैं ए-2 मिल्क (a2 gir cow milk) की मांग बाजार मे काफी हद तक बढ़ी हैं। पशुपालक जो की पहले ज्यादा दूध के उत्पादन के लिए विदेशी नस्लों की गायों का पालन करते थे वो भी अब धीरे-धीरे एक दो देशी गाय रखने लगे हैं क्योंकि देशी गाय की दूध की कीमत विदेशी नस्लों वाली गायों के दूध की कीमत से दोगुना से भी अधिक मिलती हैं।

Dairy Farming
Dairy Farming

गिर गाय (gir gay) के घी का डिमांड भी काफी होता हैं जिसके कारण इसकी कीमत भी पशुपालकों को अच्छा मिलता हैं। अगर कोई किसान या पशुपालक सिर्फ गिर गाय का पालन करे तो इससे अच्छा मुनाफा कमा सकता हैं वो भी बहुत कम लागत लगाकर। सरकार की कई योजनाएं भी चलती हैं पशुपालकों के लिए जिसमे पशुपालकों को पशुपालन करने के लिए कम ब्याज पर लोन भी मुहैया कराया जाता हैं। पशुपालक लोन लेकर भी गिर गाय का पालन शुरू कर सकता हैं। 

गिर गाय के दूध की कीमत (Gir cow milk price)

बाजार मे गिर गाय की दूध की कीमत 70 रुपये प्रति लीटर से शुरू होकर इसकी कीमत 150 से 200 रुपये प्रति लीटर तक की होती हैं। गिर गाय के दूध की कीमत (Gir cow milk price) पशुपालकों को काफी अच्छा मिलता हैं। 

गिर गाय के घी की कीमत (Gir cow ghee price)

गिर गाय की घी की कीमत 2 से 3 हजार रुपये प्रति किलोग्राम होती हैं कई कंपनियां एवं गिर गाय पशुपालक गिर गाय के घी (gir cow ghee) को बनाकर बेचती हैं। 

✅ गिर गाय के घी को ऑनलाइन यहाँ से ऑर्डर किया जा सकता हैं – Click here

गिर गाय की कीमत (Gir cow price)

हमारे देश मे एक गिर गाय की कीमत 50 हजार से 1 लाख तक की होती हैं इसकी कीमत भी कई कारणों पर निर्भर करता हैं जैसे की गाय कितना लीटर दूध देती हैं। 

Gir Cow
Gir Cow
गिर गाय से संबंधित पूछे गए प्रश्न (Gir Cow FAQs)
हमारे देश मे एक गिर गाय की कीमत 50 हजार से 1 लाख तक की होती हैं।
बाजार मे गिर गाय की दूध की कीमत 70 से 200 रुपये प्रति लीटर तक होती हैं।
भारत मे ज्यादातर गिर गाय गुजरात राज्य मे पाई जाती हैं, गुजरात के अलावा भी भारत के कई राज्यों मे गिर गाय को पाला जाता हैं।  
गिर गाय प्रति ब्यांत कितना लीटर दूध देती हैं?
गिर गाय की प्रति ब्यांत दूध उत्पादन क्षमता 1700 लीटर की हैं। 
गिर गाय की प्रथम ब्यांत की उम्र कितनी हैं?
गिर गाय की प्रथम ब्यांत की उम्र 47 माह हैं।
गिर गाय कितना दूध देती है?
गिर गाय 1 दिन में 10 से 12 लीटर दूध देती हैं।

तो मुझे आशा है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया है तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। और उन तक भी गिर गाय (gir gay) के बारे मे जानकारी पहुँचाए।

यह भी पढे..

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Masoor ki kheti : मसूर की खेती कैसे करें, जानिए इसकी खेती की पूरी जानकारी। Lentil Farming in Hindi

मसूर दलहनी फसलों मे सबसे पुराना एवं महत्वपूर्ण फसल हैं इसकी खेती रबी के मौसम मे की जाती हैं यह रबी मौसम की प्रमुख्य...

Papaya Benefits : पपीता खाने के फायदें : इसके फायदे आपको चौका देगें। Papita Khane ke Fayde in hindi

इस लेख मे हमलोग जानने वाले हैं पपीते के खाने के फायदों (Papita Khane ke Fayde) के बारे मे। पपीते का सेवन लोग खूब...

Kapas ki kheti : कपास की खेती कैसें करें, जानिए बुआई का सही समय से लेकर भंडारण तक की पूरी जानकारी। Cotton Farming in...

कपास प्रमुख नगदी फसलों मे से एक हैं कपास की खेती (Kapas ki kheti) हमारे देश तक ही सीमित नही हैं बल्कि इसकी खेती...

Irrigation का हिंदी मतलब क्या होता है, जानियें इरगैशन के बारें में। Irrigation Meaning in hindi

इरगैशन (Irrigation) का हिन्दी मतलब (Irrigation Meaning in hindi) “सिंचाई” होता है। पौधों के वृद्धि एवं विकाश के लिए जल की आवश्यकता होती हैं...

Tamatar ki Variety : जानिए टमाटर के हाइब्रिड एवं उन्नत किस्मों, इसकी विशेषताएं और पैदावार के बारे मे। Tomato Varieties

टमाटर (Tomato) एक महत्वपूर्ण फसल है, जिसे काफी प्रसंद किया जाता है. यह हमारे देश मे उगाई जाने वाली सब्जी फसल है जिसे हमारे...

मुर्गी पालन से कम खर्च में पाएं अधिक मुनाफा – Poultry Farming Business

गरीब हो या उधमी सबके लिए है मुर्गी पालन (Poultry Farming) मे आपर संभावनाए। प्राचीन काल से ही मुर्गी पालन ग्रामीणों कि आर्थिक स्थिति...

2 COMMENTS

    • अगर आपको गिर गाय लेना हैं अपने पास के गिर गाय पालक से संपर्क करके गिर गाय ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

  • Connect with us
error: Content is protected !! Do\'nt Copy !!