Monday, April 29, 2024

रोटावेटर : कम समय मे करता हैं खेत की जुताई, जानें इसके फायदे एवं कार्य – Rotavator

कृषि कार्यों को आरामदायक बनाने के लिए आज कई तरह के कृषि उपकरण (farm-machinery) उपलब्ध हैं इन आधुनिक कृषि यंत्रों के द्वारा समय की बचत के साथ-साथ श्रम, ईंधन एवं खेती मे आने वाली लागत को भी कम किया जा सकता हैं साथ ही बेहतर उपज भी पाया जा सकता हैं। कृषि मे आधुनिक कृषि यंत्रों का इस्तेमाल समय की जरूरत हैं क्योंकि खेती और उससे जुङे कार्यों को करने के लिए श्रमिकों की कमी एक बङी समस्या हैं कृषि मशीनों के इस्तेमाल से इस कमी को पूरा किया जा सकता हैं। वैज्ञानिक सुझावों को अपनाकर सही तरीके से कृषि यंत्रों का उपयोग किया जाए तो खेती मे आने वाले खर्च को कम किया जा सकता हैं।

आधुनिक समय मे देशी हल से जुताई के जगह पर नये एवं आधुनिक कृषि यंत्रों का इस्तेमाल खेत की जुताई करने मे किया जा रहा हैं जिससे कम समय मे अधिक खेत की जुताई हो रही हैं। पारंपरिक खेती के तरीकों मे बदलाव लाकर इसे किसानों के लिए कैसे आसान बनाया जाए, इसके लिए लगातार नई-नई तकनीक एवं कृषि यंत्र विकसित की जा रही हैं ऐसा ही एक कृषि यंत्र है रोटावेटर (Rotavator)। रोटावेटर ट्रैक्टर की मदद से चलने वाला कृषि यंत्र हैं जो खेत की जुताई करने के साथ-साथ खेत की मिट्टी को भुरभुरा बनाती हैं।

Rotavator
Rotavator

रोटावेटर का इस्तेमाल सामान्यतः प्रथम एवं द्वितीयक जुताई के लिए किया जाता है यह यंत्र खेत मे उगे खरपटवारों एवं फसल के अवशेषों को छोटे-छोटे टूकङों मे काटकर मिट्टी मे मिला देता हैं। इस यंत्र का उपयोग खेत की गीली मिट्टी एवं सुखी मिट्टी की जुताई के लिए किया जाता हैं। खेत की जुताई कम समय मे एवं समय पर हो जाने से खेती के समस्त कार्य समयानुसार हो जाते हैं। इससे एक या दो जुताई करने पर ही खेत बुआई के लिए तैयार हो जाता हैं।

रोटावेटर क्या है (Rotavator kya hai in hindi)

रोटावेटर (Rotavator) ट्रैक्टर से चलने वाला खेत की जुताई करने का उपकरण हैं इस उपकरण का इस्तेमाल किसान खेत की जुताई करने मे करते हैं। यह करीब पाँच से छः इंच गहराई तक भूमि की जुताई कर मिट्टी को भुरभुरा बनाता हैं। यह मशीन बुआई के लिए खेत की भूमि को कम समय में तैयार कर पिछली फसल के अवशेष एवं खेत में उगे खरपटवारों को जड़ से खोद कर अच्छी तरह से मिट्टी में मिला देता हैं जिससे अवशेषों का विघटन बहुत जल्दी हो जाता है। धान की खेती के लिए कदवा (Puddling) तैयार करने मे यह यंत्र काफी उपयोगी माना जाता हैं। यह मशीन एक दिन मे करीब 3 से 4 हेक्टेयर खेत की अच्छी एवं महीन जुताई कर सकता है।

Rotavator
Rotavator से खेत की जुताई करते हुए किसान

रोटावेटर कैसे करता हैं कार्य (How rotavator works)

रोटावेटर का मुख्य भाग – फ्रेम, रोटावेटर गैंग, यूनीवर्सल जॉइन्ट, मूविंग मैकेनिज़्म, थ्री पॉइंट लिनकेज आदि होते है। रोटावेटर का फ्रेम लोहे के एंगल से बना होता हैं जिसमे रोटावेटर के अन्य भाग जुङे होते हैं। रोटावेटर गैंग मिट्टी को काटकर भुरभुरा बनाता हैं रोटावेटर गैंग इस्पात के बने होते हैं जो फ्रेम से जुङे रहते हैं यह मूविंग मैकेनिज़्म के द्वारा चलता हैं। यूनीवर्सल जॉइन्ट रोटावेटर के आगे वाले भाग मे लगा होता हैं इसे ट्रैक्टर की पी.टी.ओ. साफ्ट से जोङा जाता हैं जो कि मूविंग मैकेनिज़्म को घुमाने का कार्य करती हैं। वहीं थ्री पॉइंट लिंकेज के द्वारा रोटावेटर को ट्रैक्टर के थ्री पॉइंट लिंकेज से जोङा जाता हैं, जिससे रोटावेटर का संचालन एवं एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाता हैं और खेत की जुटाई की जाती हैं।

Agriculture in hindi

रोटावेटर के फायदे (Rotavator ke fayde)

  • किसी भी प्रकार की मिट्टी की जुताई इस कृषि यंत्र से आसानी से किया जा सकता हैं। 
  • यह कम समय मे ज्यादा भूमि की जुताई करता हैं।
  • इससे 5 से 6 इंच की गहरी जुताई की जा सकती हैं।
  • इससे सुखी खेत की मिट्टी और गीली खेत की मिट्टी की भी जुताई की जा सकती हैं।
  • इससे जुताई करने के बाद खेत मे पाटा लगाने की आवश्यकता नहीं पङती है क्योंकि यह यंत्र खेत की जुताई करने के साथ-साथ खेत की मिट्टी को समतल भी करती हैं।
  • इससे फसलों के अवशेष जैसे- मक्के का डंठल, गेहूं की फसल के अवशेष, गन्ना की फसल के अवशेष या डंठल आदि फसलों के अवशेष खेत मे जुताई कर मिट्टी मे आसानी से मिलाया जा सकता हैं। 
  • धान की खेती के लिए कदवा (Puddling) तैयार करने मे यह यंत्र काफी उपयोगी माना जाता हैं।
  • अन्य यंत्र की तुलना मे यह यंत्र एक ही जुताई मे मिट्टी को भुरभुरा बना देता हैं। 
  • इस यंत्र की सहायता से एक दिन मे करीब 3 से 4 हेक्टेयर खेत की अच्छी एवं महीन जुताई की जा सकती हैं।
  • इस यंत्र को किराये पर चलाकर भी अतिरिक्त आमदनी कमाया जा सकता हैं।

यह भी पढे..

रोटावेटर की कीमत (Rotavator price)

रोटावेटर की कीमत की शुरुआत करीब 70 से 80 हजार से हो जाती है और ये लगभग 1 से 1.5 लाख तक की होती है। कीमत कंपनी, तकनीक, परफॉरमेंस, रोटावेटर की लंबाई और गुणवत्ता पर निर्भर करती है। यह मशीन कई बङी कंपनियों से लेकर छोटी कंपनियाँ बनाती हैं।

Rotavator
Rotavator
रोटावेटर पर सब्सिडी (Rotavator Subsidy)

रोटावेटर पर कई राज्य समय-समय पर योजना चलाकर अनुदान भी प्रदान करती है, आमतौर पर लघु/सीमांत व महिला किसानों को 50 प्रतिशत तक एवं बङे जोत वाले किसानों को 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। अनुदान का लाभ लेकर किसान कम दामों पर इस कृषि यंत्र की खरीदारी कर सकते हैं। किसान सब्सिडी की और अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के आधिकारियों से भी संपर्क कर सकते है या कृषि विभाग की पोर्टल पर सब्सिडी की जानकारी चेक कर सकते हैं।

समय के साथ होती हैं श्रम की बचत (Saves labor over time)

इस कृषि यंत्र से खेत की जुताई करने पर समय के साथ श्रम की बचत होती हैं जिससे किसानों को न तो ज्यादा मेहनत करना पङता हैं और नहीं ज्यादा जुताई मे समय लगता हैं। जुताई मे ज्यादा समय नहीं लगने से किसान उस समय का इस्तेमाल अन्य कार्यों को करने मे करते हैं। इससे जुताई करने पर खेत की मिट्टी भुरभुरा एवं खरपतवार बहुत छोटे-छोटे टुकङो मे कट कर मिट्टी मे मिल जाता हैं जो बाद मे सङकर जीवाशं की मात्रा बढ़ाते हैं।

farming in hindi

कहां से खरीदें रोटावेटर (where to buy rotavator)

अगर आप रोटावेटर खरीदना चाहते हैं तो रोटावेटर खरीदने के लिए आप अपने शहर के नजदीकी रोटावेटर डीलर से संपर्क कर सकते हैं या ट्रैक्टर डीलर भी रोटावेटर की खरीद बिक्री करते हैं उनसे संपर्क कर सकते हैं कुछ रोटावेटर बनाने वाली कंपनियों का नाम निम्नलिखित हैं। 

  • महिंद्रा
  • शक्तिमान
  • सोनालिका
  • फील्डकिंग

> रोटावेटर के पार्ट्स एवं रोटावेटर को यहाँ से खरीदा जा सकता हैंClick here 

रोटावेटर से संबंधित पूछे गए कुछ प्रश्न
Q. रोटावेटर कितने फिट का होता है?
रोटावेटर 4 से 7 फिट तक का आता हैं। 
Q. रोटावेटर पर कितनी सब्सिडी मिलती है?
रोटावेटर पर 40 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलती हैं। 

तो मुझे आशा है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया है तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। और उन तक भी रोटावेटर मशीन की जानकारी पहुँचाए।

यह भी पढे..

धन्यबाद..

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Drip irrigation subsidy : 90 प्रतिशत सब्सिडी पर किसानों को मिल रही हैं ड्रिप सिंचाई उपकरण, ऐसे उठायें लाभ

सरकार द्वारा समय-समय पर किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई तरह के योजनाएं चलाई जाती हैं इन्ही योजनाओं मे से एक हैं प्रधानमंत्री...

BIHAR AGRICULTURAL UNIVERSITY,SABOUR, BHAGALPUR – [BAU] – Undergraduate [UG] ADMISSION DETAILS 2020 – [ हिन्दी ]

  BIHAR AGRICULTURAL UNIVERSITY - (Undergraduate) बिहार कृषि विश्वविधालय बिहार के सबौर, भागलपुर मे स्ठित है इस विश्वविधालय के अंतर्गत पाँच कॉलेज आते है जिसमे...

Kapas ki kheti : कपास की खेती कैसें करें, जानिए बुआई का सही समय से लेकर भंडारण तक की पूरी जानकारी। Cotton Farming in...

कपास प्रमुख नगदी फसलों मे से एक हैं कपास की खेती (Kapas ki kheti) हमारे देश तक ही सीमित नही हैं बल्कि इसकी खेती...

Gehu Katne ki Machine : सबसे सस्ती गेहूं काटने की मशीन, जानें मशीन की विशेषताएं और उपयोग- Brush Cutter Machine

समय पर फसल कटाई के लिए मजदूर न मिलने से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पङता है। कृषि के क्षेत्र मे नियमित...

Kheera ki variety : जानिए खीरे के उन्नत किस्मों एवं इसकी पैदावार के बारें मे – Cucumbers Varieties in hindi

खीरे (Cucumbers) की खेती ज्यादातर जायद और खरीफ़ दो सीजन में की जाती है. वैसे तो खीरे की खेती पॉलीहाउस या ग्रीन हाउस मे...

जानियें क्या हैं, मल्टी लेयर फार्मिंग एवं इसके फायदे के बारे में। Multilayer Farming in hindi

हमारे देश मे ज्यादातर लघु और सीमांत किसान है जिनके पास खेती करने के लिए भूमि काफी कम हैं उपलब्ध भूमि मे किसान खेती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

  • Connect with us
error: Content is protected !! Do\'nt Copy !!
हरे चारे के रूप मे उपयोगी हैं अजोला, जानें कैसें : Azolla is useful as green fodder स्प्रिंकलर सिंचाई तकनीक अपनायें पानी बचायें भरपूर उपज पाएं : Sprinkler irrigation ke phayde स्प्रिंकलर सिंचाई अपनाएं पानी बचाएं : Sprinkler irrigation क्या हैं, जानें स्ट्रॉबेरी की खेती से करें, मोटी कमाई : Strawberry Farming
हरे चारे के रूप मे उपयोगी हैं अजोला, जानें कैसें : Azolla is useful as green fodder स्प्रिंकलर सिंचाई तकनीक अपनायें पानी बचायें भरपूर उपज पाएं : Sprinkler irrigation ke phayde स्प्रिंकलर सिंचाई अपनाएं पानी बचाएं : Sprinkler irrigation क्या हैं, जानें स्ट्रॉबेरी की खेती से करें, मोटी कमाई : Strawberry Farming