Monday, April 29, 2024

एग्रीकल्चर का हिंदी मतलब क्या होता है, जानियें ऐग्रिकल्चर के बारें में। Agriculture Meaning in hindi

ऐग्रिकल्चर (Agriculture hindi) का हिंदी में अर्थ (Agriculture Meaning in hindi) “कृषि” होता है। “Agriculture” लैटिन शब्द है जिसका हिन्दी में मतलब होता हैं कृषि। ऐग्रिकल्चर शब्द दो लैटिन शब्दों के मिलने से बना हैं। 

Agriculture full form in hindi

Agriculture = Ager (Agri) ➕ Cultura

Ager ➡️ Soil (मिट्टी)

Cultura ➡️ Cultivation (खेती करना)

हमारे देश की जनसंख्या का एक बड़ा भाग कृषि का कार्य करके अपना जीवन यापन करते है. लगभग 60 प्रतिशत ग्रामीण परिवार अपनी आजीविका के लिए आज भी कृषि पर निर्भर करते हैं। किसान कृषि का कार्य तो करते ही हैं साथ ही अतिरिक्त आमदनी के लिए पशुपालन, मुर्गी पालन, मछली पालन एवं मधुमक्खी पालन भी करते हैं। किसी भी फसल को उगाने के लिए किसानों को फसलों के अनुसार कृषि कार्य करने होते हैं ये कार्य काफी मेहनत भरा होता हैं।

कृषि के क्षेत्र मे नई कृषि यंत्रों एवं तकनीकों के आ जाने से किसानों को खेती का कार्य करने मे आसानी हुई हैं। इन कृषि यंत्रों के आ जाने से बुआई से लेकर कटाई तक का कार्य बहुत ही कम समय मे हो जाता हैं और किसानों को ज्यादा मेहनत भी नही करना पङता हैं। वहीं अगर आज से कुछ वर्ष पहले की बात करें जब खेतों की जुताई बैलों की सहायता से की जाती थी तो उसमे कई दिन लगते थे लेकिन आज पावर टिलर, ट्रैक्टर आदि मशीनों की मदद से खेतों की जुताई महज कुछ घंटों मे ही हो जाती हैं। 

Agriculture Meaning in hindi

कृषि के माध्यम से ही खाद्यान्न उपलब्ध होता हैं साथ ही यह अनेक प्रमुख्य उद्योगों के लिए कच्चा माल भी उपलब्ध कराता हैं। कृषि के बिना मानव जीवन संभव नही हैं क्योंकि बिना भोजन के मानव जीवित नही रह सकता हैं इसलिए कृषि का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। आदमी बिना इंटरनेट, बिना गाङी, बिना मोबाइल के रह सकता हैं लेकिन बिना भोजन के नही रह सकता हैं। किसान ही हैं जो हमारे लिए अन्न पैदा करते हैं जिससे की मानव प्रतिदिन भोजन कर पाते हैं इसलिए किसानों को अन्नदाता भी कहा जाता हैं। किसानों का हमेशा आदर और सम्मान करना चाहिए।

ऐग्रिकल्चर से संबंधित पूछे गए प्रश्न (FAQs)

अगर कोई स्टूडेंट 12वीं के बाद ऐग्रिकल्चर से डिप्लोमा करना चाहता हैं तो डिप्लोमा कोर्स तीन साल का होता हैं अगर वहीं कोई ऐग्रिकल्चर से स्नातक (Graduation) स्तर की पढ़ाई करना चाहता हैं तो बीएससी एग्रीकल्चर चार साल का कोर्स हैं।
एग्रीकल्चर में सबसे अच्छा कोर्स कौन सा है?
वैसे तो सभी कोर्स अच्छे ही होते हैं अगर कोई ऐग्रिकल्चर मे कोर्स करना चाहता हैं तो वे ऐग्रिकल्चर मे डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर (Postgraduate) एवं पीएचडी भी कर सकते हैं। 
एग्रीकल्चर लेने से क्या बन सकते हैं?
ऐग्रिकल्चर लेने से Agricultural Field Officer (A.F.O.), Agricultural Officer (A.O), Technical Assistant (T.A.), field Officer, Rural Agricultural extension Officer (R.A.E.O), Agricultural Development Officer (A.D.O.), District forest Officer (D.F.O) आदि बन सकते हैं।
12वीं के बाद ऐग्रिकल्चर मे डिप्लोमा एवं स्नातक (Graduation) स्तर की पढ़ाई कर सकते हैं।
एग्रीकल्चर में क्या-क्या स्कोप है?
अगर आपने कृषि से संबंधित कोई भी कोर्स किया है तो आपको पता ही होगा की ऐग्रिकल्चर मे कितना स्कोप है। एग्रीकल्चर और सभी पाठ्यक्रम के अपेक्षा मे इस कोर्स के करने वाले स्टूडेंट की संख्या काफी कम है जिससे कि इसमे काफी जॉब और कैरियर के अवसर है साथ ही इस क्षेत्र में नौकरियों की असीमित संभावनाएं हैं।

तो मुझे आशा है कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। और उन तक भी ऐग्रिकल्चर (Agriculture) के बारें मे जानकारी पहुँचाए।

यह भी पढे..

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईसीएआर (ICAR) क्या हैं और ये कौन-कौन सी कोर्स कराती है पूरी जानकारी – icar kya hai

आईसीएआर (ICAR), भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के तहत एक स्वायत्तशासी संस्था है। इसकी स्थापना 16 जुलाई, 1929...

Mungfali Ki Kheti : मूंगफली की खेती कैसे करें, यहाँ से जानें। Groundnut Farming in hindi

हमारे देश की महत्वपूर्ण तिलहनी फसल हैं मूंगफली। मूंगफली (Mungfali) को इंग्लिश मे पीनट (Peanut) या ग्राउन्डनट (Groundnut) के नाम से भी जानते हैं।...

Agriculture gk : 100+ कृषि सामान्य ज्ञान प्रश्न एवं उत्तर यहां से पढ़ें। एग्रीकल्चर के महत्वपूर्ण प्रश्न। Agriculture gk in hindi

कृषि से संबंधित प्रश्न (Agriculture gk question) अक्सर परीक्षाओं मे पूछी जाती हैं परीक्षाओं को ध्यान मे रखकर आज के आर्टिकल मे कृषि से...

ICAR AIEEA (PG) क्या है इसकी सम्पूर्ण जानकारी

ICAR AIEEA (PG)क्या है (ICAR PG kya hai) ICAR भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के तहत एक स्वायत्तशासी संस्था है। आईसीएआर...

Bajra Variety : जानिए, बाजरा के उन्नत किस्मों एवं इसकी विशेषताएं और पैदावार के बारे मे। bajra ki kisme in hindi

बाजरा खरीफ की फसल हैं। मोटे अनाज वाली फसलों मे बाजरा का एक महत्वपूर्ण स्थान हैं बाजरे के हरे तथा सूखे पौधे का इस्तेमाल...

Jaivik Kheti : जैविक खेती क्या हैं जानें, जैविक खेती कैसे करें एवं इसके लाभ के बारें मे। Organic Farming in hindi

जैविक खेती (Organic Farming) पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है। इसमें रासायनिक उर्वरकों और रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग नहीं किया जाता है। जैविक...

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

  • Connect with us
error: Content is protected !! Do\'nt Copy !!