Sunday, April 28, 2024

Bajra Benefits : बाजरा खाने के फायदें : इसके फायदे आपको चौका देगें। 5+ Bajra Khane ke Fayde

बाजरा जिसे लोग प्राचीन काल से ही खाते आ रहे हैं बाजरे के आते (bajra roti benefits) से बने रोटी, बाटी एवं चूरमा आदि को लोग खूब खाना पसंद करते हैं। आज के समय मे तो बाजरे से बने कई उत्पाद बाजार मे उपलब्ध हैं जैसे कि बाजरा से बना बाजरा लड्डू, बिस्कुट, मठरी, बाजरा केक, बाजरा नमकीन एवं बाजरा टिक्की आदि ये सारे उत्पाद बाजरे से बनाये जाते हैं जोकि खाने मे काफी स्वादिष्ट होते हैं। बाजरा मे 11.6% प्रोटीन, 67% कार्बोहाइड्रेट, 5% वसा तथा 2.7% खनिज लवण पाया जाता हैं बाजरा का पौष्टिकता मे कोई जबाब नही हैं। बाजरा का सेवन करना मानव स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हैं। बाजरा को खाने के अलावा बाजरा के पौधे को पशुओ के हरे चारे एवं सूखे चारे के रूप मे भी बङी मात्रा मे इस्तेमाल किया जाता हैं साथ ही बाजरे का इस्तेमाल मुर्गियों के दाने के रूप मे भी किया जाता हैं।

बाजरा प्रोटीन, फाइबर और आयरन, कैल्शियम जैसे खनिजों का एक अच्छा स्रोत होता हैं जिसके कारण लोग इसे सुपरफूड भी कहते हैं। बाजरा कुपोषण से लड़ने, मोटापा कम करने के साथ-साथ डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करने में सहायक हैं। आज के इस लेख मे हमलोग जानने वाले हैं बाजरा खाने के फायदे के बारें मे। अगर आप भी इसके फायदे (Khane ke Fayde) के बारे मे जानना चाहते हैं तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ें।

Bajra
Bajra

बाजरा खाने के फायदें (Bajra Khane ke Fayde)

  1. बाजरे का नियमित सेवन वजन को नियंत्रित करने मे सहायक हैं। 
  2. इसमे उपस्थित कैल्शियम एवं फास्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने मे मदद करता हैं।
  3. बाजरा मे पाया जाने वाला मैग्नीशियम उच्च रक्त चाप को नियंत्रित करने मे प्रभावी हैं। 
  4. ग्लूटन फ्री होने के कारण इसका सेवन सिलीयक रोग मे फायदेमंद हैं। 
  5. बाजरा रेशे से भरपूर होने के कारण इसका सेवन कब्ज मे लाभदायक हैं। 
  6. एनीमिया में है मददगार, लौह तत्व से भरपूर होने के कारण बाजरा का सेवन एनीमिया मे लाभकारी होता हैं।
  7. बाजरा मे पाया जाने वाला फाइटेट, फिनॉल एवं टैनिन बढ़ती उम्र के दुष्प्रभाव को रोकने मे कारगर हैं। 
  8. अल्सर में होता है मददगार, बाजरा के क्षारीय प्रकृति होने के कारण इसका सेवन अल्सर मे गुणकारी हैं। 

बाजरा (Bajra Benefits) सेहत का खजाना हैं इसमे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो की मानव शरीर के लिए काफी लाभदायक होता हैं। बाजरे के आटे से अगर आप चाहे तो घर पर रोटी के अलावा और भी कई तरह के व्यंजन बनाकर खा सकते हैं। अब तो बाजरे से बने व्यंजन होटल एवं रेस्टोरेंट मे भी मिलते हैं अगर आप बाहर कही ट्रैवल कर रहे हैं तो वहां भी आप बाजरे से बना व्यंजन का लूफ्त उठा सकते हैं।

Bajra ki Kheti
Bajra ki Kheti

आमतौर पर प्रतिदिन हम अपने घर पर गेहूं के आटे से बना रोटी का सेवन करते हैं इसके आलवा भी कई ऐसे अनाज हैं जिसकी रोटियां स्वाद और स्वास्थ्य के दृष्टि से काफी लाभदायक हैं जिसे खाने मे शामिल किया जा सकता हैं। अब तो बाजार मे ऐसे भी आटे उपलब्ध हैं जिसमे बाजरा का आटा, मक्का का आटा, चना का आटा, ज्वार का आटा, रागी का आटा एवं गेहूं के आटा मिक्स करके मल्टीग्रेन मिक्स आटा आता हैं जिन लोगों को बाजरा के आटे (bajra ki roti khane ke fayde) से बने रोटी खाना पसंद नही हैं वो लोग मल्टीग्रेन मिक्स आटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये मिक्स आटा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आसानी से उपलब्ध हैं जिसे आप ऑर्डर करके या नजदीक के किराने के दुकान से खरीद सकते हैं। मिक्स आटे की रोटियां भी सेहत के लिए लाभदायक मानी जाती हैं। (bajra atta benefits)

✅ बाजरा एवं बाजरे के आटे को ऑनलाइन यहाँ से ऑर्डर किया जा सकता हैं – Click here

तो मुझे आशा है कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। और उन तक भी बाजरा खाने के फायदें (Bajra Khane ke fayde) के बारे मे जानकारी पहुँचाए।

यह भी पढे..

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए सुझाव और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

धन्यबाद

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Strawberry Farming : स्ट्रॉबेरी की खेती कर किसान कर सकते है मोटी कमाई

स्ट्रॉबेरी (Strawberry) अपनी एक अलग ही रंग और विशेष स्वाद के लिए पहचानी जाती हैं। इसके फल बङे लुभावने, रसीले एवं पौष्टिक होते हैं।...

Biofloc Fish Farming : बायोफ्लॉक तकनीक से बिना तालाब के करें, मछली पालन : जानें इससे जुङी कई महत्वपूर्ण बातें।

हमारे देश मे मछली पालन (Fish Farming ) के लिए अब नए और आधुनिक तरीके आपनाए जा रहे है जिसकी मदद से मछली पालन...

lauki ki variety : जानिए लौकी के हाइब्रिड एवं उन्नत किस्मों, इसकी विशेषताएं और पैदावार के बारे मे। Bottle Gourd Varieties in india

कद्दूवर्गीय सब्जियों मे लौकी का प्रमुख्य स्थान है, लौकी (Bottle Gourd) को घीया के नाम से भी जाना जाता है। हमारे देश भारत मे...

Roof Top Gardening : जल्दी करें, छत पर फल एवं सब्जियां उगाने के लिए सरकार दे रही हैं आधा पैसा। Chhat Par Bagwani Yojana

अगर आप छत पर फल एवं सब्जियां उगाना चाहते हैं और आप शहर मे रहते हैं तो ये योजना आपके बङे काम की हैं।...

Sprinkler irrigation : स्प्रिंकलर सिंचाई से सिंचाई करने पर होती हैं पानी की बचत, जानिए इसकी विशेषता एवं लाभ। Sprinkler irrigation in hindi

कृषि के कार्यों मे सिंचाई का काफी महत्व है अच्छी फसल उत्पादन के लिए समय-समय पर फसलों को सिंचाई की आवश्यकता होती है। फसलों...

Potato Digger Machine : पोटैटो डिगर से करें आलुओं की खुदाई, होगी समय और पैसें दोनों की बचत

आलू (Potato) किसी न किसी रूप मे हमारे प्रतिदिन के आहार मे होता ही है बजार मे आलू की मांग पूरे साल होती हैं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

  • Connect with us
error: Content is protected !! Do\'nt Copy !!